,

Meghalaya Earthquake: मेघालय में 3.8 रिक्टर स्केल का भूकंप, कोई हताहत नहीं

नई दिल्‍ली. मेघालय (Meghalaya) में शनिवार शाम 8:18 बजे 3.8 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र नॉर्थ तुरा से 80 किलोमीटर दूर था. तीव्रता काफी कम होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NSS) ने यह जानकारी दी. इससे पहले लद्दाख में कारगिल (Kargil Ladakj) के पास भी 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था. एजेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र भारत के लद्दाख के कारगिल से 413 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम था. सतह से 10 किमी की गहराई पर 12:07 बजे शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात भूकंप आया. भूकंप महसूस करने के बाद लोग घरों के बाहर आ गए और कुछ देर तक घर के बाहर ही रहे. हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

भारत मे एक मार्च से आठ सितंबर तक भूकंप 413 रिकॉर्ड किए गए : सरकार
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि नेशनल सिस्मोलॉजिकल नेटवर्क (एनएसएन) ने देश में एक मार्च से आठ सितंबर तक 413 भूकंप रिकॉर्ड किए हैं. मंत्रालय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि देश में और आसपास भूकंप का पता लगाने और ऐसी गतिविधियों की खोज के लिए नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस), एनएसएन का प्रबंधन करता है. साथ ही मंत्रालय ने बताया ‘एनएसएन ने एक मार्च 2020 से आठ सितंबर 2020 तक देश में कुल 413 भूकंप दर्ज किए हैं.’

सौरभ शर्मा के काले धन का राज: कहां लगाए गए करोड़ों रुपये

55 सीटें आने का ‘ओवर कॉन्फिडेंस’, एंटी इनकम्बेंसी का अंदाजा क्यों नहीं लगा पाए

फरवरी 2025 में आने वाले हैं नए स्मार्टफोन Vivo, iQOO, Xiaomi शानदार फीचर्स के साथ

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी: कब, क्यों और कैसे हुआ यह कायराना हमला?

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…