,

मलयालम एक्टर विष्णु प्रसाद का लीवर रोग से निधन, बेटी ने दान किया था अंग

सीरियल एक्टर विष्णु प्रसाद का निधन

कोच्चि, 02 मई 2025: मलयालम फिल्म और टीवी सीरियल एक्टर विष्णु प्रसाद का लीवर की बीमारी के कारण निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार थे और इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

लीवर ट्रांसप्लांट की तैयारी चल रही थी

परिवार और करीबियों के अनुसार, विष्णु प्रसाद का लीवर ट्रांसप्लांट होना था। उनकी बेटी लीवर डोनेट करने के लिए तैयार थी, लेकिन इलाज के खर्च को जुटाने में परिवार को दिक्कत हो रही थी। एक्टर किशोर सत्य ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की खबर साझा की।

फिल्मों और सीरियल्स में सक्रिय थे विष्णु प्रसाद

विष्णु प्रसाद ने ‘काशी’, ‘कै एथुम दूरथ’, ‘रनवे’, ‘माम्पझक्कलम’, ‘लायन’, ‘बेन जॉनसन’, ‘लोकनाथन आईएएस’, ‘पताका’ और ‘माराथा नाड’ जैसी कई मलयालम फिल्मों में अभिनय किया। वह टीवी सीरियल्स में भी सक्रिय थे। उनके दो बच्चे, अभिरामी और अनन्या हैं।