,

कटघोरा गोलीकांड में बड़ा खुलासा, उत्तरप्रदेश से जुड़े तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Major revelation in Katghora firing incident, links to Uttar Pradesh

रिपोर्ट- गौरव साहु

कटघोरा में बीती रात हुए गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कसनिया निवासी इब्राहिम मेमन के घर पर हुए इस हमले के तार सीधे उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से जुड़ते नज़र आ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी दुर्गेश पांडे को गिरफ्तार कर लिया है, जो प्रतापगढ़ का निवासी है।

10 हजार की सुपारी में हुई वारदात

पुलिस पूछताछ में आरोपी दुर्गेश ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि इब्राहिम मेमन पर हमला करने की सुपारी मात्र 10 हजार रुपये में दी गई थी। इस वारदात के पीछे और भी लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

लव जिहाद से जुड़े होने के संकेत

पूछताछ में सामने आए शुरुआती तथ्यों के आधार पर पुलिस इस मामले को लव जिहाद से जुड़ा मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस दिशा में गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।

अन्य तीन आरोपी अब भी फरार

गिरफ्तार दुर्गेश पांडे के अलावा तीन अन्य आरोपियों की पहचान शक्ति सिंह, हर्ष सिंह और आशीष जांगड़े के रूप में हुई है। पुलिस इन तीनों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन फिलहाल ये फरार हैं।

इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

घटना के बाद कसनिया क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा