,

घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से ढाई क्विंटल गांजा जब्त, 58 लाख की संपत्ति के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Major action by Gharghoda police: Two and a half quintals of ganja seized from a car, a smuggler arrested with property worth Rs 58 lakh

रिपोर्ट- भूपेन्द्र गबेल, एडिट- विजय नंदन

रायगढ़: जिले की घरघोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही एक हुंडई कार से भारी मात्रा में ढाई क्विंटल (257 किलोग्राम) गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी संतोष दास को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान लगभग 58 लाख रुपये की कुल संपत्ति जब्त की है, जिसमें जब्त किया गया गांजा, तस्करी में उपयोग की गई हुंडई कार, और एक मोबाइल फोन शामिल है। पुलिस प्रशासन द्वारा शुक्रवार को कंट्रोल रूम, रायगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस बड़ी सफलता की विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने लैलूंगा मार्ग पर की घेराबंदी

यह कार्रवाई एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के सीधे निर्देशन में और डीएसपी साइबर सेल तथा डीएसपी ट्रैफिक के मार्गदर्शन में पूरी की गई। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने लैलूंगा मार्ग पर सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गांजा से भरी कार को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी संतोष दास के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ में इस अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं। इन जानकारियों के आधार पर अब इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी गई है।

यह संयुक्त कार्रवाई घरघोड़ा, पूंजीपथरा, साइबर सेल और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त मुहिम की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने में सहायक होगी।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र