,

खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report:Devendra Jaiswal

मध्यप्रदेश: खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। पंधाना क्षेत्र के ग्राम अर्दला में तालाब के पास खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई, जिसमें सवार लोग पानी में डूब गए। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 8 बच्चियां शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रॉली में लगभग 20-25 लोग बैठे थे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

सूत्रों के अनुसार, राजगढ़ ग्राम पंचायत के पाडलाफाटा के ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रॉली को पुलिया पर खड़ा किया गया और असंतुलन होने से यह तालाब में गिर गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। जेसीबी की मदद से ट्रॉली को बाहर निकाला गया और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले