,

Mamata Banerjee FIR Case: ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, हाई कोर्ट के आदेश उल्लंघन का आरोप

Mamata Banerjee FIR Case

BY: Yoganand Shrivastva

Mamata Banerjee FIR Case पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद (WBTMCP) के आयोजकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कोलकाता के कैथेड्रल रोड पर आयोजित छात्र संगठन के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया गया।

कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Mamata Banerjee FIR Case हेस्टिंग्स थाना पुलिस ने एक लिखित शिकायत के आधार पर ममता बनर्जी और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि आयोजन के दौरान अदालत द्वारा निर्धारित शर्तों और समय सीमा का उल्लंघन किया गया।

बैरिकेड हटाने और अव्यवस्था फैलाने का आरोप

Mamata Banerjee FIR Case पुलिस के अनुसार कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक एकत्र हुए, जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए बैरिकेड्स हटाए। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई और सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रशासन का कहना है कि इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई।

TMC ने बताया राजनीतिक कार्रवाई

Mamata Banerjee FIR Case एफआईआर दर्ज होने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पार्टी नेताओं ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया है। टीएमसी का कहना है कि विपक्षी आवाजों को दबाने के लिए प्रशासनिक तंत्र का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

Read this: Nepal Disaster: नेपाल में बाढ़ का कहर, नदी किनारे मिला बैंक लॉकर तो नकदी पर टूट पड़े लोग; 92 लाख से ज्यादा रुपये बरामद

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में