,

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

chakrata-car-falls-35-meter-deep-gorge-five-injured

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह

Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया से पहले लालपुल के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, कार में तीन पुरुष और दो महिलाएं सवार थे। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ चकराता और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पांचों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है। घायलों के दिल्ली, नोएडा और वाराणसी के रहने वाले होने की जानकारी सामने आई है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

ये भी जानिए : Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…