,

Nepal Flood India Relief Support: नेपाल बाढ़ संकट में भारत की मदद की सराहना, राष्ट्रपति पौडेल ने जताया आभार

Nepal Flood India Relief Support

BY: Yoganand Shrivastva

Nepal Flood India Relief Support नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच भारत द्वारा भेजी गई राहत और बचाव सहायता की नेपाल सरकार ने खुलकर प्रशंसा की है। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भारत की संवेदनशीलता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया, जबकि वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संकट की घड़ी में “बेहद उदार” बताया।

भारत की राहत सहायता को मिला नेपाल का समर्थन

Nepal Flood India Relief Support नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपदा के कठिन समय में भारत ने मित्र देश होने का परिचय दिया है। उन्होंने नेपाल की जनता की ओर से भारतीय सहायता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और इस त्रासदी में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।

बाढ़ से भारी तबाही, राहत और बचाव अभियान जारी

Nepal Flood India Relief Support नेपाल में आई भीषण बाढ़ से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। कई गांव, सड़कें, पुल और जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। राहत एवं बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चला रहे हैं। सेना और प्रशासन की मदद से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

पुनर्निर्माण में भी सहयोग देगा भारत

Nepal Flood India Relief Support नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने कहा कि भारत ने न केवल राहत सामग्री और विशेषज्ञ टीम भेजी है, बल्कि भविष्य में पुनर्निर्माण कार्यों के लिए भी सहयोग का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास और रोजगार सृजन की दिशा में बड़े प्रयासों की जरूरत होगी। भारत की सहायता इस चुनौती से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Read this: Mosambi Juice Benefits : बारिश के मौसम में इस फल का जूस पिया तो इम्युनिटी तो मजबूती होगी ही पाचन शक्ति भी बढ़ेगी

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…