,

Gwalior Container Tempo Accident: ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर-टेंपो की टक्कर में कई यात्री घायल

Gwalior Container Tempo Accident

Report: Arvind Chouhan

Gwalior Container Tempo Accident ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निरावली चौराहे के पास कंटेनर और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में टेंपो में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे के बाद घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

Gwalior Container Tempo Accident प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायल यात्रियों का इलाज जारी है।

चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी

Gwalior Container Tempo Accident हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

आक्रोशित लोगों ने कंटेनर में की तोड़फोड़

Gwalior Container Tempo Accident दुर्घटना से नाराज स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कंटेनर में तोड़फोड़ कर अपना आक्रोश जताया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर मालिक और चालक की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मामले की जांच जारी है।

Read this: Mukhyamantri Jan Vishwas Abhiyan: मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर में समस्याओं का समाधान, बिलौआ में 126 आवेदनों पर हुई कार्रवाई

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…