Report: Vishal dubey
Mahakal Temple Pushpa Video Controversy मर्यादा तार-तार: प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह के पास युवक ने शूट की रील
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकालेश्वर मंदिर एक बार फिर सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाने को लेकर विवादों के घेरे में आ गया है। इस बार एक युवक बड़े पर्दे की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ के मुख्य किरदार की तर्ज पर अनोखी वेशभूषा धारण कर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ। हालांकि, विवाद उसकी पोशाक को लेकर नहीं, बल्कि महाकाल मंदिर के कड़े नियमों को ताक पर रखकर की गई वीडियोग्राफी को लेकर खड़ा हुआ है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने के बाद मंदिर की आंतरिक सुरक्षा और वीआईपी (VIP) प्रोटोकॉल व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान लग गए हैं।

Mahakal Temple Pushpa Video Controversy सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत का आरोप: नथ-साड़ी पहनकर घूमता रहा युवक, कर्मचारी खिंचवाते रहे फोटो
Mahakal Temple Pushpa Video Controversy उल्लेखनीय है कि महाकाल मंदिर परिसर और गर्भगृह के आसपास मोबाइल ले जाने, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने पर प्रबंधन ने पूरी तरह पाबंदी लगा रखी है। इसके बावजूद वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक ने साड़ी-ब्लाउज, पैरों में पायल, हाथों में चूड़ियां और चेहरे पर नथ पहनकर विशेष श्रृंगार किया हुआ था और वह बेखौफ होकर मंदिर के प्रतिबंधित हिस्सों में घूम रहा था। श्रद्धालुओं का आरोप है कि आम जनता को घंटों लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है, जबकि इस युवक को मंदिर के कर्मचारियों द्वारा विशेष तवज्जो देकर दर्शन कराए गए। हद तो तब हो गई जब सुरक्षा में तैनात गार्ड और कर्मचारी नियमों का पालन कराने के बजाय उस युवक के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए।

Mahakal Temple Pushpa Video Controversy प्रशासन का बड़ा एक्शन: सुपरवाइजर को पद से हटाया, जांच के आदेश
मंदिर प्रबंधन ने इस पूरे मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक मोबाइल लेकर अंदर कैसे पहुंचा और उसे कैमरे से वीडियो शूट करने की अनुमति किसने दी।





