मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस “अभ्युदय मध्यप्रदेश” के रूप में मनेगा- राज्य मंत्री

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Aakash Sen

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस समारोह “अभ्युदय मध्यप्रदेश” के रूप में अपार हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। 1 से 3 नवम्बर 2025 तक भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाला यह मुख्य समारोह प्रदेश की सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक यात्रा का उत्सव होगा। इस वर्ष का आयोजन “उद्योग एवं रोजगार वर्ष” की थीम पर केंद्रित है, जो राज्य के निरंतर विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और जनभागीदारी की भावना को दर्शाता है। मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, नागरिक उड्डयन किंजरापु राममोहन नायडू एवं केंद्रीय राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) कानून एवं न्याय अर्जुन राम मेघवाल मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि अभ्युदय मध्यप्रदेश केवल उत्सव नहीं, बल्कि एक साझा प्रयास है। यह समारोह हमारे प्रदेश की प्रगति, परंपरा और परिश्रम की यात्रा का प्रतिबिंब है। मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में हम इस आयोजन को प्रदेशव्यापी स्वरूप दे रहे हैं, ताकि हर जिला इस उत्सव से जुड़ सके।

राज्य मंत्री लोधी ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य समारोह प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से शुरू होगा। पहले दिन समारोह का शुभारंभ 2000 ड्रोन के भव्य शो से होगा, जो “विरासत से विकास” को आकर्षक आकृतियों के माध्यम से प्रदर्शित करेगा। इसके बाद 500 से अधिक कलाकारों की “विश्ववंद – श्रीकृष्ण की सांगीतिक यात्रा” की समवेत प्रस्तुति होगी। अंत में, सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक श्री जुबिन नौटियाल एवं ग्रुप, मुम्बई द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।

समारोह के दूसरे दिन 2 नवम्बर को उज्जैन की संस्था विशाला सांस्कृतिक समिति द्वारा महानाट्य “सम्राट विक्रमादित्य” का मंचन किया जाएगा, जो हमारे प्रदेश के इतिहास और सुशासन की गाथा को जीवंत करेगा। इसके पश्चात, सुप्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी, चंडीगढ़ अपनी सुगम संगीत प्रस्तुति देंगे।

समारोह के तीसरे और अंतिम दिन 3 नवम्बर को जन सामान्य की मांग पर महानाट्य “सम्राट विक्रमादित्य” का पुनः मंचन किया जाएगा। समारोह का समापन सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री स्नेहा शंकर, मुम्बई की सुगम संगीत प्रस्तुति से होगा।

शिल्प, स्वाद और संस्कृति का संगम

राज्य मंत्री लोधी ने बताया कि समारोह परिसर में “एक जिला – एक उत्पाद” शिल्प मेला, “स्वाद” देशज व्यंजन मेला और विविध प्रदर्शनियाँ भी आयोजित की जा रही हैं। इन प्रदर्शनियों में विकसित मध्यप्रदेश 2047, मध्यप्रदेश के गौरव, विक्रमादित्य और अयोध्या, मध्यप्रदेश के मंदिर देवलोक और विरासत से विकास जैसे विषय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 2 एवं 3 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से प्रदेश के जनजातीय एवं लोक नृत्य जैसे करमा, भगोरिया, बधाई, गणगौर, मोनिया आदि की प्रस्तुतियां भी होंगी।

प्रदेशव्यापी आयोजन और जनभागीदारी
राज्य मंत्री लोधी ने बताया कि यह आयोजन केवल भोपाल तक सीमित नहीं है। शासन ने सभी जिलों में समानांतर रूप से स्थापना दिवस समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें स्थानीय कलाकारों, स्कूल-कॉलेजों एवं स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। समारोह से पूर्व 30 एवं 31 अक्टूबर को सांस्कृतिक यात्राएं निकाली जाएंगी। 31 अक्टूबर को सायं 4 बजे माता मंदिर चौराहा से रोशनपुरा चौराहा तक महानाट्य के पात्रों और जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष सांस्कृतिक यात्रा निकाली जाएगी। युवाओं को जोड़ने के लिए 29 अक्टूबर को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। राज्य मंत्री लोधी ने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस भव्य आयोजन में सपरिवार शामिल होने और “अभ्युदय मध्यप्रदेश” के साक्षी बनने का आह्वान किया है।

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, बदला लेने उतरेगी आरसीबी

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल

Bhopal के मेधावी छात्रों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

Bhopal: भोपाल में रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने

LSG vs KKR: सुपर ओवर में हारी लखनऊ, निकोलस पूरन बने हार के सबसे बड़े कारण

LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच

Reem Shaikh ने इंटरफेथ रिलेशनशिप पर रखी सख्त राय, बोलीं- धर्म से समझौता नहीं

Reem Shaikh: रीम शेख ने हाल ही एक पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप

शादी के 40 साल बाद Sunita Ahuja का बड़ा बयान, कहा- “गोविंदा जैसे बेटे चाहिए, पति नहीं”

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

Japan में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Japan: जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप