,

मध्यप्रदेशः कल चार्ज लेंगे कैलाश मकवाना

मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया कैलाश मकवाना कल सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। बता दें कि 30 नवम्बर को डीजीपी सुधीर सक्सेना रिटायर्ड हो गए है। जिसके चलते
सरकार ने कैलाश मकवाना को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया है। बता दें कि डीजीपी की कुर्सी के लिए सरकार ने यूपीएससी मुख्यालय में 9 अधिकारियों के नाम भेजे थे। यूपीएससी मुख्यालय से 3 नामों का पैनल तैयार किया गया। जिसमें आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना का नाम भी पैनल में था। सरकार ने मकवाना को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया।

शनिवार को हुआ डीजीपी सुधीर सक्सेना का विदाई समारोह
बता दें कि डीजीपी सुधीर सक्सेना का विधाई समारोह शनिवार को किया गया। डीजीपी सुधीर सक्सेना का कार्यकाल 3 साल का रहा। बता दें कि सुधीर सक्सेना का विदाई समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है। सुधीर सक्सेना को उनकी पुत्री सोनाक्षी सक्सेना ने बतौर परेड कमांडर सलामी दी। सुधीर सक्सेना की बेटी भी आईपीएस अधिकारी है और यह मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है जहां बेटी ने पिता को परेड कमांडर सलामी दी।

1988 के आईपीएस है मकवाना
कैलाश मकवाना 1988 के आईपीएस अधिकारी है और वर्तमान में मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपेरशन के अध्यक्ष है। 2019 से लेकर 2022 तक 7 बार तबादला हो चुका है। मकवाना दुर्ग और मुरैना में एसपी भी रह चुके है। इसके साथ ही बस्तर जैसे नक्सली इलाकों में एसपी के पद कार्य कर चुके है। मकवाना का कार्यकाल 2 वर्ष का रहेंगा।

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी: कब, क्यों और कैसे हुआ यह कायराना हमला?

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में जलती चिता से…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज 'लोकतंत्र…

Chanakya Neeti: रिश्तेदारों से भूलकर भी साझा न करें ये 11 बातें, निजी जानकारी बाहर आने पर हो सकता है नुकसान

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…