स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया में मनाया जाएगा मध्यप्रदेश दिवस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया में मनाया जाएगा मध्यप्रदेश दिवस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल भारत पर्व 2025 में मध्यप्रदेश की संस्कृति, पर्यटन और स्वाद का होगा अद्भुत संगम

भोपाल: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया गुजरात में 1 नवंबर से 15 नवंबर तक “भारत पर्व” का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशिष्ट आतिथ्य में भारत पर्व 2025 के अंतर्गत मंगलवार, 11 नवंबर को गुजरात के केवड़िया में मध्यप्रदेश दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के ध्येय को दृष्टिगत रखते हुए देश की विविधता में एकता को प्रदर्शित करना है।

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि भारत पर्व के अंतर्गत मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा लगभग 25 वर्गमीटर क्षेत्रफल में एक आकर्षक थीम पेवेलियन तैयार किया गया है, जिसमें राज्य की पर्यटन, संस्कृति और हस्तशिल्प विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया जा रहा है। पेवेलियन में सांची, खजुराहो, भीमबेटका, मांडू, ओरछा, उज्जैन और ओंकारेश्वर जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के साथ-साथ बांधवगढ़, कान्हा और पेंच जैसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों की झलक प्रस्तुत की जा रही है। साथ ही, राज्य के स्थानीय हस्तशिल्प और हस्तकला जैसे चंदेरी और महेश्वरी वस्त्र, बाघ प्रिंट, डोकरा कला, मिट्टी के बर्तन और गोंड पेंटिंग को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति गृह और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि भारत पर्व हमारे देश की सांस्कृतिक एकता और विविधता का सुंदर उत्सव है। मध्यप्रदेश ‘भारत का हृदय’ है, और यहां की हर परंपरा, हर स्वाद, हर कला रूप हमारे देश की आत्मा को दर्शाता है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पर्यटन, हस्तशिल्प, व्यंजनों और संस्कृति की प्रस्तुति के माध्यम से हम देशभर के आगंतुकों को अतुलनीय मध्यप्रदेश की आत्मा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि आगंतुक न केवल मध्यप्रदेश के स्वाद और संगीत का आनंद लें, बल्कि उसकी आत्मिक ऊर्जा और जीवंतता का भी अनुभव करें।

स्टूडियो किचन में मध्यप्रदेश का स्वाद

मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीएसटीडीसी) द्वारा 11 नवंबर को स्टूडियो किचन की विशेष प्रस्तुति दी जा रही है, जिसमें प्रदेश के पारंपरिक और प्रादेशिक व्यंजन लाइव तैयार कर परोसे जाएंगे। यह प्रस्तुति फ्लेवर्स फ्रॉम द हार्ट ऑफ इंडिया की थीम पर आधारित है। बुंदेलखंड क्षेत्र का खट्टा–तीखा छाछ पर आधारित पेय सन्नाटा, डिंडोरी क्षेत्र का पारंपरिक सूप कंगनी दाल का शोरबा, मालवा का प्रसिद्ध स्नैक भुट्टे की कीस, चना बेसन से बना स्वादिष्ट नमकीन व्यंजन चंबल का थोपा, सीधी क्षेत्र का पारंपरिक नाश्ता बेड़ई धुमना आलू, बघेलखंड क्षेत्र का लोकप्रिय व्यंजन मटर का निमोना और सादी पूरी, शहडोल क्षेत्र की प्रसिद्ध मिठाई कुटकी की खीर आगंतुकों को परोसे जाएंगे। इन व्यंजनों के माध्यम से प्रदेश के विविध भौगोलिक और सांस्कृतिक स्वादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

सांस्कृतिक प्रस्तुति – “अमृतस्य मध्यप्रदेश”

संस्कृति विभाग की ओर से प्रसिद्ध नृत्य संयोजिका मैत्रीय पहाड़ी एवं समूह द्वारा “अमृतस्य मध्य प्रदेश” शीर्षक से एक भव्य नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी। यह प्रस्तुति दर्शकों को मध्यप्रदेश की प्राचीन सभ्यता, भक्ति, प्रेम और प्रकृति की लय से जोड़ती है। इस नृत्यगाथा की शुरुआत भीमबेटका की गुफाओं से होती है, जहां मानव सभ्यता की प्रथम झलक दिखाई देती है। आगे खजुराहो के मंदिरों की मूर्तिकला, सांची के स्तूपों की शांति, और चित्रकूट की पवित्र भूमि के भावनात्मक दृश्यों को नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया है। उज्जैन और ओंकारेश्वर के ज्योतिर्लिंगों की दिव्यता, ग्वालियर किले की ऐतिहासिकता, मांडू की प्रेम गाथा और ओरछा के मंदिरों की भव्यता मंच पर जीवंत होती है। प्रकृति के साथ मनुष्य के संबंध को बांधवगढ़, कान्हा और पेंच के वनों तथा जबलपुर की संगमरमर चट्टानों के दृश्यों से दर्शाया गया है। पारंपरिक महेश्वरी, चंदेरी और बाग प्रिंट वस्त्रों में सजे कलाकार मंच पर राज्य की शिल्प विरासत का गौरव गान करते हैं। नर्मदा आरती के दृश्य के साथ यह यात्रा अपने आध्यात्मिक उत्कर्ष पर पहुंचती है।

Giridih News: भूमाफिया सह JMM नेता मोहम्मद जमीरउद्दीन को जेल, जमीन हड़पने और महिलाओं से मारपीट के आरोप

Giridih News: पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह पंचायत के गादी गांव में

Bijapur News: 34 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की ‘पूना मारगेम’ योजना का दिखा असर

रिपोर्ट: कुशल चोपड़ा Bijapur News: बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सल

Kanker News: कलेक्ट्रेट में सरपंचों का आक्रोश, ज्ञापन के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी Kanker News: जनपद पंचायत चारामा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों

Hansi 23rd District: हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Hansi 23rd District: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ratlam news: प्रदर्शन के दौरान पुतले की आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा, हालत पर पाया काबू

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam news: रतलाम में महिला कांग्रेस ने रतलाम प्रभारी

CG Breaking News: छत्तीसगढ़ में 11 IAS अधिकारी इधर से उधर, सरगुजा कलेक्टर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

रिपोर्ट- प्रवींस मनहर, दिनेश गुप्ता CG Breaking News: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक

Dewas news:देवास में ऑनलाइन गेमिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

रिपोर्ट: शाहिद खान Dewas news: देवास पुलिस ने 'ऑपरेशन सायबर' के तहत

Khandva news: कट्टा अड़ाकर दिनदहाड़े लूट का मामला, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Khandva news: खंडवा में दिनदहाड़े हुई लूट की सनसनीखेज

Omkareshwar news: नर्मदा में महिला और बेटे के शव मिले, आत्महत्या की आशंका गहराई

संवाददाता - ललित दुबे Omkareshwar news: मोरटक्का के समीप कटघड़ा पुल के

Anuppur news: धान खरीदी केंद्रों में किसानों के साथ हो रही खुलेआम लूट

Report: Punit sen Anuppur news: विधायक बिसाहुलाल सिंह के ग्रह ग्राम अमलाई

Gold Price Today: सोना ₹1.32 लाख पर फिसला, चांदी के भाव भी लुढ़के

Gold Price Today: सोना-चांदी के दाम में आज यानी 16 दिसंबर को