,

Lucknow: पुलिस मंथन आगरा के कमिश्नर दीपक कुमार सम्मानित

- Advertisement -
Ad imageAd image
Lucknow: Police Manthan: Agra Commissioner Deepak Kumar honored

Report- Farhan Khan

Lucknow: बीते दिनों लखनऊ में आयोजित पुलिस मंथन कार्यक्रम में आगरा के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उन्होंने आगरा पुलिस द्वारा अवैध धर्मांतरण के खुलासे को बड़ी उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आगरा पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि अवैध धर्मांतरण के खिलाफ की गई कार्रवाई, अपनाई गई रणनीति, संवेदनशील मामलों में त्वरित हस्तक्षेप और पीड़ितों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयास प्रशंसनीय हैं। उन्होंने पुलिस के समर्पित कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई और उनकी मेहनत की सराहना की।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को आगरा में बनी पच्चीकारी की एक प्लेट भेंट की, जिस पर पुलिस का लोगो अंकित था। यह प्लेट सम्मान और आभार के प्रतीक के रूप में दी गई।

इस कार्यक्रम ने पुलिस के कार्यों को उजागर करने के साथ-साथ संवेदनशील मामलों में प्रभावी कार्रवाई को भी समाज के सामने प्रस्तुत किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल