रिपोर्ट : विशाल दुबे
Mahakal Lok Police Station बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उज्जैन पुलिस ने नई पहल की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 सितंबर 2026 को नव-निर्मित महाकाल लोक थाने का लोकार्पण किया। महाकाल लोक पार्किंग और अन्न क्षेत्र के समीप बनाए गए इस थाने से श्रद्धालु क्षेत्र में पुलिस की पहुंच और मौजूदगी को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस
Mahakal Lok Police Station महाकाल लोक तथा आसपास के प्रमुख श्रद्धालु क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करना नए थाने की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।
नए थाने की स्थापना से श्रद्धालुओं को जरूरत के समय पुलिस तक आसानी से पहुंचने की सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया को भी बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है।
बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए मजबूत होगी पुलिस व्यवस्था
Mahakal Lok Police Station बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और महाकाल लोक क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए नए थाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से किसी भी घटना या आकस्मिक परिस्थिति में मौके तक पहुंचने में सुविधा होगी।
उज्जैन पुलिस का उद्देश्य महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि दर्शन के बाद वे सकारात्मक अनुभव के साथ अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकें।


