इंदौर में आज लता मंगेशकर अलंकरण समारोह: सोनू निगम को मिलेगा 2024 का सम्मान, सीएम करेंगे सम्मानित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

इंदौर: स्वर कोकिला लता मंगेशकर की स्मृति में आयोजित प्रतिष्ठित लता मंगेशकर अलंकरण समारोह रविवार को इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में हो रहा है। इस बार वर्ष 2024 का अलंकरण मशहूर पार्श्व गायक सोनू निगम को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

शंकर-एहसान-लॉय का सम्मान टला

कार्यक्रम में वर्ष 2025 का सम्मान संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय को दिया जाना था, लेकिन अंतिम समय में उनके अनुपस्थित रहने के कारण यह अलंकरण टाल दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, तीन दिन पहले तक उनकी उपस्थिति तय थी, लेकिन अचानक बाहर होने से यह बदलाव करना पड़ा।

सांगीतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम

समारोह में पार्श्व गायक अंकित तिवारी और उनकी टीम प्रस्तुति देंगे। इससे पहले शनिवार को राज्य स्तरीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेशभर से 30 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित हुई।

  • जूनियर वर्ग विजेता: प्रथम – राधिका मिश्रा, द्वितीय – संजोत सिंह गंभीर, तृतीय – अपर्णा सेन
  • सीनियर वर्ग विजेता: प्रथम – हिमांश खरारे, द्वितीय – राशि घनसेला, तृतीय – देवांश मिश्रा

निर्णायक मंडल में मुंबई से डॉ. राजेश केलकर और डॉ. कुणाल इंगले तथा वाराणसी से डॉ. ब्रजेश मिश्र शामिल रहे।

1984 से चल रही परंपरा

मध्यप्रदेश सरकार ने 1984 में इस पुरस्कार की शुरुआत लता मंगेशकर के सम्मान में की थी। इसका उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय, सुगम और फिल्म संगीत में योगदान देने वाले दिग्गज कलाकारों को सम्मानित करना है।

अब तक सम्मानित कलाकारों की सूची

पिछले 42 वर्षों में देश के दिग्गज संगीतकारों और गायकों को यह सम्मान मिल चुका है। इनमें नौशाद, किशोर कुमार, मन्ना डे, आशा भोंसले, आरडी बर्मन, उदित नारायण, ए.आर. रहमान, कुमार सानू, अलका याग्निक, के.एस. चित्रा जैसे नाम शामिल हैं।

  • 2023 – के.एस. चित्रा (गायिका)
  • 2024 – सोनू निगम (गायक)
  • 2025 – शंकर-एहसान-लॉय (संगीत निर्देशक) [सम्मान टला]

संगीत प्रेमियों की बड़ी भागीदारी

कार्यक्रम में संगीत महाविद्यालय इंदौर के प्राचार्य, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी मौजूद रहे। कलाकार सृष्टि जगताप, निष्ठा कंडारा, शुभ्रा अग्निहोत्री, मानसी पांडे, साना जैन और अन्य कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से वातावरण को सुरमयी बना दिया।

Monsoon 2026 : इस दिन केरल पहुंचेगा मॉनसून, IMD ने जारी की संभावित तारीख

Monsoon 2026 : India Meteorological Department यानि (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2026

Diesel Black Marketing : रायपुर में अवैध डीजल भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 620 लीटर डीजल जब्त

Diesel Black Marketing : पेट्रोल-डीजल संकट के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Fuel Saving : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छोड़ा काफिला, ईंधन बचत की पहल

Fuel Saving : प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला

Mahasamund में घर पर गिरी आकाशीय बिजली, आग लगने से पूरा मकान जलकर खाक

Report by: Tarachand Patel Mahasamund जिले के बागबाहरा ब्लॉक स्थित ग्राम बाघामुड़ा

Khairagarh में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश और आंधी से गर्मी से मिली राहत

Report by: Khilesh Verma Khairagarh जिले में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल

3 रुपये महंगा हुआ Petrol Diesel, ट्रांसपोर्ट से रसोई तक पड़ेगा असर

Petrol Diesel: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की

Tamil Nadu के सीएम विजय का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता; महिलाओं को भी जल्द मिलेंगे 1000 रुपये

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी