,

कोरबा: इंटक कार्यालय में 7 फीट लंबे सांप से मची दहशत, पकड़ने में रेस्क्यू टीम को भी छूटे पसीने

- Advertisement -
Ad imageAd image
Korba: A 7-foot-long snake caused panic at the INTUC office, with the rescue team struggling to catch it.

रिपोर्ट- उमेश डहरिया, एडिट- विजय नंदन

कोरबा: इन दिनों कोरबा जिले के शहरी क्षेत्रों में सांपों के घरों में घुसने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे सर्पदंश की घटनाओं का खतरा बना रहता है हालांकि,राहत की बात यह है कि यहां की वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है, जिसके चलते अब लोग सांपों को मारने के बजाय रेस्क्यू टीम को सूचना दे रहे हैं।

7 फीट का धामन सांप खिड़की की जाली में फंसा

सुबह के समय इंटक कार्यालय में मौजूद लोग उस वक्त घबरा गए, जब उन्होंने देखा कि खिड़की के अंदर एक करीब 7 फीट लंबा विशाल सांप फंसा हुआ है। सांप खिड़की में लगी जाली के अंदर फंस गया था और बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था।

तत्काल इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने बड़ी बहादुरी और सावधानी के साथ खिड़की में फंसे इस धामन सांप को बाहर निकाला और उसे एक थैले में सुरक्षित डाला। सांप के रेस्क्यू होने और सुरक्षित जंगल में छोड़े जाने के बाद कार्यालय के सभी लोगों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह घटना एक बार फिर बताती है कि कोरबा में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और लोग सांपों को मारने के बजाय बचाने पर जोर दे रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए