Report: Devendra Jaiswal
खंडवा : विधायक कंचन मुकेश तनवे आज ग्राम पेठिया पहुंचीं और वहां नकली नोट बनाने के आरोप में पकड़े गए मौलाना का कमरा देखा। विधायक ने घोषणा की कि देशद्रोह और आतंकवाद से जुड़े किसी भी अवैध गतिविधि, जैसे नकली नोट निर्माण, की जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विधायक ने उपस्थित जावर थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि मौलाना कब आया, कौन लाया और इससे पूर्व जितने भी मौलाना थे, उनकी भी पूरी जांच की जाए। इसके साथ ही जिले के सभी मदरसों की जांच कराने के आदेश भी दिए गए।
विधायक तनवे के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर भी मौजूद थे। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि यदि किसी के पास गलती से नकली नोट है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में न दोहराई जाएं।





