कटघोरा: हादसा या हत्या? तानाखार में नाले से मिली लाश पर बढ़ा संदेह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Katghora: Accident or murder? Suspicion increased on the dead body found in the drain in Tanakhar

रिपोर्ट- गौरव साहु

कटघोरा।
कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार में पिछले महीने नाले से मिली इका राम यादव की लाश का मामला अब और जटिल होता जा रहा है। पुलिस जहां इसे हादसा मान रही है, वहीं मृतक के परिजन इसे साज़िशन हत्या बता रहे हैं।

हादसे की कहानी या साज़िश?

जानकारी के अनुसार, इका राम यादव, जो कि पोड़ी उपरोड़ा का निवासी था और राज मिस्त्री का काम करता था, 19 अगस्त को अपनी ससुराल तानाखार आया हुआ था। अगले ही दिन शाम को वह शौच के लिए घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा।

कुछ दिनों बाद उसकी लाश नाले में मिली। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने अनुमान लगाया कि इका राम चट्टान से फिसलकर गिरा और सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बढ़ी गुत्थी

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को भी उलझन में डाल दिया है। रिपोर्ट में ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने हादसे की थ्योरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी कारण अब मामला फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) जांच के लिए भेजा गया है।

परिजनों का आरोप – “यह हत्या है”

मृतक के परिजनों का कहना है कि यह कोई साधारण हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साज़िश है। उनका आरोप है कि इका राम की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल कटघोरा पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि यह मामला वास्तव में हादसा था या फिर हत्या

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG