,

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग : 1.65 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश

Janjgir-Champa Breaking: Cyber ​​fraud of Rs 1.65 crore exposed

रिपोर्ट- देवेंद्र श्रीवास

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले की पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। आईसीआईसीआई बैंक चांपा शाखा के एक खाते में 1 करोड़ 62 लाख रुपए से अधिक का अवैध लेन-देन सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया और जांच शुरू की।

100 से अधिक संदिग्ध खातों की पहचान

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस साइबर धोखाधड़ी में 100 से अधिक संदिग्ध बैंक खाते उपयोग किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन में गठित साइबर टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी सक्ति जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

मनी म्यूल के जरिए ठगी का खेल

पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को आसान पैसा कमाने का लालच देकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं। इस तरीके को “मनी म्यूल” कहा जाता है। इसमें शामिल खाता धारक भी अपराध का हिस्सा माना जाता है। ऐसे मामलों में खातों को फ्रीज कर दिया जाता है, संपत्ति जब्त हो सकती है और जेल की सजा भी हो सकती है।

पुलिस की अपील

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अनजान स्रोतों से पैसा न लें और अपने बैंक खातों को दूसरों के कहने पर उपयोग में न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत बैंक या पुलिस को दें, ताकि साइबर ठगी जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई