,

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

Jamtara News

संवाददाता: रतन कुमार

Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में 18 वर्षीय छात्र की जान चली गई। मृतक की पहचान देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह अपने मामा के उपचार के सिलसिले में रांची गया था और वापसी के दौरान हादसे का शिकार हो गया।

स्टेशन पर हुआ हादसा, मौके पर हुई मौत

Jamtara News जानकारी के मुताबिक, मुन्ना शर्मा पाटलीपुत्र ट्रेन से लौट रहा था। इसी दौरान जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी रेलवे पुलिस

Jamtara News घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Read this: Janmashtami 2026: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, भगवान श्रीकृष्ण के निष्काम कर्म के संदेश को किया याद

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…