,

Jamtara News: बारिश बनी काल: दीवार गिरने से आठ माह की गर्भवती महिला की मौत, पति गंभीर घायल

Jamtara News

Report: Ratan kumar

Jamtara News लगातार हो रही बारिश ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के पन्दनी गांव में एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मंगलवार देर रात घर से सटी ईंट की दीवार अचानक ढह गई, जिससे मलबे में दबकर आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सोते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Jamtara News जानकारी के अनुसार पन्दनी गांव निवासी शंकर राय अपनी पत्नी ललिता देवी (32) के साथ घर में सो रहे थे। देर रात लगातार बारिश के कारण घर के पास बनी ईंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार के मलबे की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान गर्भवती महिला ने तोड़ा दम

Jamtara News हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को मलबे से निकालकर नारायणपुर के एक निजी क्लीनिक पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने ललिता देवी को मृत घोषित कर दिया। शंकर राय का इलाज जारी है।

एक महीने बाद आने वाली थी नई खुशियां

Jamtara News परिजनों ने बताया कि ललिता देवी आठ माह की गर्भवती थीं और करीब एक महीने बाद उनके घर में बच्चे का जन्म होने वाला था। लेकिन हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन ने किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी मिहिर सोरेन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read this: Ambikapur Rain: अंबिकापुर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, कुंडला सिटी कॉलोनी में भरा पानी

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा

Dumka NUPPL Protest: नवेली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर खदान का काम ठप

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka NUPPL Protest दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड की

Aurangabad Woman Drowned: तीज पर्व पर स्नान करने गई महिला की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट: दीनानाथ Aurangabad Woman Drowned औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में तीज

India vs Afghanistan : आज कितने बजे शुरू होगा मैच, TV और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

India vs Afghanistan : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की

Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए चाणक्य के 4 सूत्र, जीवन में अपनाएंगे तो आर्थिक तंगी से निकलने में मिलेगी मदद

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और