,

Israel Hamas War: सीजफायर समझौते के बाद भी गाजा में इजरायली हमले, 30 की मौत

Israel Hamas War: सीजफायर समझौते के बाद भी गाजा में इजरायली हमले, 30 की मौत

BY: MOHIT JAIN

गाजा में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना के तहत इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता होने के बाद भी इजरायल ने गाजा में हमले किए। इन हमलों में कम से कम 30 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। स्थानीय लोगों ने कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनीं।

मलबे में दबे दर्जनों लोग, राहत कार्य जारी

israel carried out air strikes in gaza after agreeing to the ceasefire  agreement killed 73 palestinians | सीजफायर समझौते पर सहमति के बाद इजरायल ने  गाजा में की एयर स्ट्राइक, 73 फिलिस्तीनियों

गाजा के अल-शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सलमिया ने पुष्टि की कि बुधवार शाम से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं नागरिक सुरक्षा विभाग के मुताबिक, इजरायली हमले में उत्तरी गाजा के अल-सबरा इलाके में 40 से ज्यादा फिलिस्तीनी मलबे में दब गए। हालांकि इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) का कहना है कि यह हमला “हमास आतंकवादी समूह” पर किया गया था, जो “तत्काल खतरा” पैदा कर रहा था।

जारी किए गए वीडियो में आपातकालीन टीमें महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को मलबे से निकालने में जुटी दिख रही हैं। एक वीडियो में एक बचावकर्मी को एक छोटे बच्चे को धूल और खून से सने हाल में मलबे से बाहर निकालते देखा गया।

ट्रंप की शांति योजना पर उठे सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते का पहला चरण तय हो गया है, जिसके तहत गाजा में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई की योजना है। लेकिन इन ताजा हमलों ने शांति प्रक्रिया पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस बात पर है कि क्या यह संघर्षविराम वास्तव में लागू हो पाएगा या एक और दौर की हिंसा गाजा को अपनी चपेट में ले लेगी।

Jhiram Valley Verdict: झीरम घाटी फैसले पर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, NIA जांच पर उठाए सवाल

Jhiram Valley Verdict: छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी ने झीरम

Lakhanpur Police Cattle Rescue: लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप से 8 मवेशी बरामद

Lakhanpur Police Cattle Rescue: छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना पुलिस ने चैनपुर काजू

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र