By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Sadanira Samagam : सदानीरा समागम में शामिल हुए विदेशी मेहमान, इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन ने की जल संरक्षण पहल की सराहना
मध्य प्रदेश

Sadanira Samagam : सदानीरा समागम में शामिल हुए विदेशी मेहमान, इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन ने की जल संरक्षण पहल की सराहना

Abhishek Singh
Last updated: May 30, 2026 8:46 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Sadanira Samagam : मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित सदानीरा समागम में देश-विदेश के मेहमानों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम के चौथे दिन इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन जॉर्ज विनिशियो अनरंगो, साइप्रस हाई कमिशनर की पत्नी क्लोडिया व्रयोनिदेस और उनकी पुत्री सिमोनी व्रयोनिदेस ने समागम में सहभागिता की।

Contents
Sadanira Samagam : अतिथियों का किया गया सम्मानSadanira Samagam : जल संकट पूरी दुनिया की चुनौतीSadanira Samagam : भारत भवन में दिखा संस्कृति और पर्यावरण का संगमSadanira Samagam : इक्वाडोर में भी आयोजित किए जाएंगे ऐसे कार्यक्रमSadanira Samagam : जल संरक्षण का संदेश दे रहा है सदानीरा समागम
Sadanira Samagam

Sadanira Samagam : अतिथियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम में वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने विदेशी अतिथियों का स्वागत करते हुए सदानीरा समागम का विशेष स्मृति-चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और जल संरक्षण से जुड़े प्रयासों की सराहना की।

Sadanira Samagam : जल संकट पूरी दुनिया की चुनौती

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन जॉर्ज विनिशियो अनरंगो ने कहा कि जल संकट केवल भारत की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरी दुनिया के सामने मौजूद एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और वीर भारत न्यास द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर किया जा रहा प्रयास अत्यंत सराहनीय है।उन्होंने कहा कि भारत भवन परिसर में आयोजित प्रदर्शनियां, कार्यशालाएं, सांस्कृतिक गतिविधियां और जनजागरूकता कार्यक्रम समाज को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे प्रयास भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Sadanira Samagam : भारत भवन में दिखा संस्कृति और पर्यावरण का संगम

जॉर्ज विनिशियो अनरंगो ने कहा कि सदानीरा समागम में जल, प्रकृति और संस्कृति को एक साथ जोड़ने का अनूठा प्रयास किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में प्रदर्शित कलात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रेरणादायक बताया और कहा कि इस आयोजन का हिस्सा बनकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।

Sadanira Samagam : इक्वाडोर में भी आयोजित किए जाएंगे ऐसे कार्यक्रम

इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन ने बताया कि उनके देश में भी जल संरक्षण को लेकर हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम और महोत्सव आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सदानीरा समागम की कई गतिविधियां और जनजागरूकता मॉडल ऐसे हैं जिन्हें व्यापक स्तर पर इक्वाडोर में भी लागू करने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने विश्वास जताया कि जल संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साझा प्रयास और अनुभवों का आदान-प्रदान भविष्य में बेहतर परिणाम देगा।

Sadanira Samagam : जल संरक्षण का संदेश दे रहा है सदानीरा समागम

सदानीरा समागम का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण, जल संवर्धन और पर्यावरणीय संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कला प्रदर्शनियों, चित्रांकन कार्यशालाओं और संवाद सत्रों के माध्यम से जल के महत्व को रेखांकित किया जा रहा है।देशभर से आए कलाकार, विशेषज्ञ और प्रतिभागी इस आयोजन के माध्यम से जल बचाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। विदेशी मेहमानों की सहभागिता ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

READ MORE : Ayushman Bharat Scheme : पश्चिम बंगाल में 1.36 करोड़ से अधिक परिवारों को मिलेगा मुफ्त इलाज, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लागू करने की घोषणा

TAGGED:bharat bhavanBhopalCultural EventCulture Department MPCyprusEco AwarenessEcuadorEnvironmental AwarenessHindi NewsInternational DelegationJorge Vinicio AnrangoMadhya PradeshMPMP NewsnewsSadanira SamagamSustainabilityTODAY NEWSveer bharat nyasWater Conservationwater crisisWater FestivalWater Managementअंतरराष्ट्रीय सहभागिताइक्वाडोरजल संकटजल संरक्षणजल संवर्धनजॉर्ज विनिशियो अनरंगोपर्यावरण संरक्षणभारत भवनभोपालमध्य प्रदेशवीर भारत न्याससदानीरा समागमसंस्कृति विभागसाइप्रससांस्कृतिक कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : स्टार्टअप शुरू करने से पहले जान लें चाणक्य के 5 बिजनेस मंत्र, हर Entrepreneur के लिए सफलता की सीख

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Panchang : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?