,

CM Mohan Yadav : शुजालपुर में किसानों के साथ ‘मन की बात’ सुनेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, आमजन से करेंगे सीधा संवाद

- Advertisement -
Ad imageAd image

CM Mohan Yadav : प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण का प्रसारण कल, मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम तय

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 मई को शाजापुर जिले के शुजालपुर क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय पीजी कॉलेज के बूथ क्रमांक 258 पर पहुंचेंगे। यहाँ वे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेहद लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का सजीव (लाइव) प्रसारण सुनेंगे। यह कार्यक्रम 31 मई को सुबह 11 बजे से प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय किसान, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक भी मौजूद रहेंगे।

CM Mohan Yadav : अन्नदाताओं से चर्चा और स्थानीय कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

‘मन की बात’ कार्यक्रम के समापन के तुरंत बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुजालपुर में ही उपस्थित स्थानीय किसानों और क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों से सीधा संवाद करेंगे। इस संवाद कार्यक्रम के जरिए वे सरकार की कृषि कल्याण योजनाओं का फीडबैक लेंगे और किसानों की समस्याओं व सुझावों को सुनेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री शाजापुर जिले में आयोजित होने वाले कई अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों और स्थानीय कार्यक्रमों में भी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा

रामायण के लक्ष्मण Sunil Lahri ने मुंहबोली बहन से बंधवाई राखी, वीडियो पर तारीफ के साथ उठे सवाल

Sunil Lahri: टीवी के चर्चित धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार

अमेरिकी हिरासत से Nicolas Maduro की पहली तस्वीरें आईं सामने, ट्रैकसूट में दिखे पूर्व वेनेजुएला राष्ट्रपति

Nicolas Maduro: वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अमेरिकी हिरासत के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 24 घंटे भारी

MP: Top 10

MP : मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP