Vande Mataram Controversy: केरल विधानसभा के घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री साय का कांग्रेस पर हमला

Vande Mataram Controversy: केरल विधानसभा में वंदे मातरम का केवल शुरुआती हिस्सा बजाए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी गर्मा गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि वंदे मातरम और भारत माता का अपमान देश की जनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत देश की अस्मिता और सम्मान के प्रतीक हैं, जिनका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

Vande Mataram Controversy: भूपेश बघेल का पलटवार, भाजपा नेताओं को दी चुनौती

मुख्यमंत्री के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस की हर बैठक और सम्मेलन में वंदे मातरम तथा जनगणमन का गायन किया जाता है। उन्होंने भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बिना पढ़े पूरा वंदे मातरम गाने की चुनौती भी दी। बघेल ने कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रभक्ति का प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है और भाजपा इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि केरल विधानसभा सत्र के दौरान पुलिस बैंड द्वारा वंदे मातरम का केवल शुरुआती हिस्सा प्रस्तुत किए जाने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। अब यह मामला विभिन्न राज्यों की राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया है, जहां इसे लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।