,

India Weather Update: अगले सप्ताह देशभर में तापमान में गिरावट, उत्तर-पश्चिम में ओलावृष्टि संभव

MP

India Weather Update: मार्च की शुरुआत में बढ़ती गर्मी के बीच 15 मार्च के आसपास मौसम ने अचानक करवट ली। अब सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है और तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने देश के अधिकांश राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है।

India Weather Update: पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम में तेज बारिश और ओले

IMD की ताजा जानकारी के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20 मार्च तक गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40-80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है।

India Weather Update: अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से कम

लगातार बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले एक सप्ताह तक देश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। राहत की बात यह है कि अगले सात दिनों तक कहीं भी लू चलने की संभावना नहीं है।

India Weather Update: उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी और ओलावृष्टि

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19-20 मार्च के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इन राज्यों में 19-20 मार्च को ओले गिरने की संभावना भी है।

पूर्वी और मध्य भारत में तूफानी गतिविधियां

पूर्वी और मध्य भारत में 22 मार्च तक गरज और तूफानी गतिविधियों का अनुमान है। ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

India Weather Update: राजधानी दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर शाम हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अगले तीन दिनों तक राजधानी में बादल छाए रहने की संभावना है। 19 मार्च की दोपहर और शाम को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, और हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हिस्सों में 19-20 मार्च, और पूर्वी हिस्सों में 20-21 मार्च को गरज, बिजली और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी में ओलावृष्टि की चेतावनी भी है। बिहार में 20-22 मार्च के बीच छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।

उत्तराखंड, झारखंड और अन्य राज्यों की स्थिति

उत्तराखंड में 19-20 मार्च को भारी बारिश, बर्फबारी, ओले और तेज आंधी की चेतावनी जारी है। झारखंड में 20 मार्च को 60-80 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

India Weather Update: आज के लिए शहरों का अनुमानित तापमान (19 मार्च)

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली29°C17°C
मुंबई28°C24°C
कोलकाता33°C23°C
चेन्नई29°C24°C
लखनऊ34°C21°C
पटना33°C21°C
रांची32°C19°C
भोपाल34°C19°C
जयपुर29°C17°C
शिमला15°C09°C
नैनीताल20°C12°C

read also: Vijay TVK Party: TVK विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी विजय की पार्टी, किसी गठबंधन में शामिल नहीं होगी

Dead Body Found: नहर पुलिया के नीचे मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Dead Body Found परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर नहर

Gorakhpur News: कंप्यूटर सेंटर में छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत, वीडियो वायरल होने पर शिक्षक हिरासत में

रिपोर्टर—अरूण कुमार Gorakhpur News कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर