,

इंदौर में तलाकशुदा महिला को झांसा देकर बनाए संबंध: असली पहचान छुपाई, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक तलाकशुदा महिला से झूठी पहचान के साथ नजदीकी बनाकर लंबे समय तक उसका शोषण किया गया। अब महिला की शिकायत पर खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

प्रेस क्लब में हुई थी मुलाकात, धीरे-धीरे बढ़ी नजदीकी

40 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसकी पहली शादी वर्ष 2001 में हुई थी, जिससे उसके दो बच्चे हुए। हालांकि 2011 में उसका तलाक हो गया। इसके कुछ सालों बाद, 2016 में इंदौर के एमटीएच कंपाउंड स्थित प्रेस क्लब में उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जो खुद को श्याम पटेल नाम से परिचित करा रहा था।

काम के सिलसिले में बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ती गई। महिला के अनुसार, जब बच्चे घर पर नहीं होते थे तो आरोपी उसके घर आता था। इस दौरान आपसी सहमति से दोनों के बीच संबंध बने।

जब सामने आई सच्चाई: श्याम निकला शाहनवाज

कुछ समय बाद महिला की बहन को श्याम की बातचीत में उर्दू शब्दों के ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल पर संदेह हुआ। इस पर पीड़िता ने श्याम का आधार कार्ड चेक किया, जिसमें उसका असली नाम शाहनवाज सलीम पटेल, निवासी लक्ष्मीबाग कॉलोनी, खजराना, सामने आया।

पहचान उजागर होने पर आरोपी ने शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया और वे साथ रहने लगे।

बेटी के जन्म के बाद शुरू हुआ धर्म परिवर्तन का दबाव

वर्ष 2022 में पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद से ही शाहनवाज ने उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि शाहनवाज ने उसे बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया, जबकि ऐसा कोई पूर्व समझौता नहीं हुआ था।

जब महिला ने इनकार किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घर में पूजा-पाठ करने से मना किया। मामला तब और बिगड़ा जब 15 जून को धर्म परिवर्तन को लेकर एक बार फिर विवाद हुआ और आरोपी ने उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, आरोपी फरार

इसके बाद पीड़िता ने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी और खजराना थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छलपूर्वक पहचान छुपाकर संबंध बनाना, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालना, घरेलू हिंसा और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…