Horoscope: 19-02-26

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Horoscope

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को उनके कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे पदोन्नति के योग बन सकते हैं। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्र रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का सम्मान करें, इससे रिश्ता और मजबूत होगा।

वृष राशि: आज का राशिफल

आज आपको लाभ मिलने की संभावना है। घर-परिवार में शांति बनाए रखना जरूरी होगा। किसी महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करने से बचें। खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि: आज का राशिफल

आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। कार्यों में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप साहस से उनका सामना करेंगे। नए व्यापार की योजना बन सकती है। संतान की इच्छा पूरी करने के लिए नया वाहन खरीद सकते हैं। यदि कोई कर्ज चल रहा है तो उसे चुकाने का प्रयास करेंगे। योग और व्यायाम से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। धन से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो फिलहाल रुकना बेहतर रहेगा। अपने कार्यों में ईमानदारी रखें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य से जुड़ा निर्णय ले सकते हैं।

सिंह राशि: आज का राशिफल

नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। रिश्तों में ताजगी आएगी और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक दायरे में रहकर काम करना फायदेमंद होगा। व्यापारिक योजनाओं में बदलाव से बचें। धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खरीदारी का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज आपको कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। परिवार में तालमेल बना रहेगा। दूर रह रहे किसी परिजन की याद आ सकती है। नौकरी में प्रमोशन को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत संभव है। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को नया दायित्व मिल सकता है। शुगर या ब्लड प्रेशर के मरीज स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि: आज का राशिफल

आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। परिवार के साथ खुलकर बातचीत करें ताकि गलतफहमियां दूर हों। व्यापार में साझेदारी करने से बचें। यात्रा की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि: आज का राशिफल

आज संयम और धैर्य से काम लें। थकान दूर करने के लिए आराम का समय निकालें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हैं तो समझदारी से सुलझाएं। मन में किसी कार्य को लेकर निराशा रह सकती है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। परिवार में विवाह से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है।

धनु राशि: आज का राशिफल

करियर के दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहेगा। उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। विदेश में पढ़ाई की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। सहकर्मियों से मन की बात साझा कर सकते हैं। कार्यस्थल की राजनीति से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।

मकर राशि: आज का राशिफल

दिन मिलाजुला परिणाम देगा। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। छिपे हुए विरोधी परेशान कर सकते हैं। दिखावे में खर्च करने से बचें। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में बड़ों से सलाह लें। परिवार में नए सदस्य के आगमन की संभावना है।

कुंभ राशि: आज का राशिफल

व्यापार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। मानसिक तनाव संभव है, लेकिन सूझबूझ से निर्णय लेकर सबको प्रभावित करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में किसी की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अनजान लोगों की बातों में न आएं।

मीन राशि: आज का राशिफल

दिन व्यस्तता भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में छोटी बातों पर बहस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। मन की बात खुलकर कहें। आवश्यकता हो तो पिता से सलाह लें। निजी मामलों को घर में ही सुलझाना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता के अवसर मिलेंगे।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को