,

हनीमून मर्डर केस: सोनम रघुवंशी को नहीं है पति की हत्या का कोई पछतावा, पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

BY: Yoganand Shrivastva

शिलांग – इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हुई हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी पुलिस रिमांड में है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोनम, पूछताछ के दौरान मेघालय पुलिस को लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

सोशल मीडिया से चलाया गया भ्रम

सूत्रों की मानें तो हत्या को अंजाम देने के बाद सोनम ने राजा रघुवंशी के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया, जिससे पुलिस को शक न हो और वह भ्रमित रहे। यह पोस्ट घटना के कुछ समय बाद किया गया था।

पछतावे के कोई संकेत नहीं

पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी आभास हुआ है कि सोनम को अपने पति की हत्या का कोई अफसोस नहीं है। फिलहाल, मेघालय पुलिस हत्या के पीछे सिर्फ प्रेम प्रसंग नहीं, बल्कि अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

आमने-सामने हो सकती है पूछताछ

जांच एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि सोनम और मामले में शामिल अन्य आरोपी राज कुशवाहा से अलग-अलग पूछताछ के बाद, उनके बयानों में यदि कोई विरोधाभास पाया गया तो दोनों को सामना कराकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस राजा और सोनम दोनों के परिजनों से भी बयान दर्ज करेगी।

कितनी राशि में हुई थी सुपारी?

एक अहम सवाल यह भी है कि हत्या के लिए सुपारी में कितनी रकम दी गई थी, और वह किसने दी थी। इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है कि कितनी राशि अब तक आरोपियों को दी जा चुकी है और बाकी रकम किसके पास थी।

सबूतों के सामने सोनम ने मानी साजिश में भूमिका

SIT द्वारा पूछताछ के दौरान जब सोनम के सामने ठोस सबूत रखे गए, तो उसने यह स्वीकार कर लिया कि वह हत्या की योजना में शामिल थी। हालांकि, अभी तक सोनम के दोनों मोबाइल फोन बरामद नहीं हो पाए हैं, जबकि अन्य चार आरोपियों के फोन पुलिस के कब्जे में हैं। घटना के वक्त सोनम के पास दो मोबाइल थे, जिनमें से एक संभवतः शिलांग लाने से पहले राज ने उसे दिया था। इस मामले में कई सिम कार्ड्स का भी इस्तेमाल किया गया, जिनमें से कुछ मिल गए हैं और बाकी की तलाश जारी है।

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…