,

हजारीबाग: झगड़े के बाद युवक का शव कुएं में मिला, इलाके में सनसनी

Hazaribagh: After a fight, the body of a young man was found in a well, causing sensation in the area

रिपोर्ट: रूपेश कुमार दास
हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक कुएं से 25 वर्षीय युवक चंदन कुमार का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हुरहुरु कॉर्पोरेट कॉलोनी निवासी स्व. राजू यादव के पुत्र के रूप में हुई है। घटना से क्षेत्र में शोक और सनसनी दोनों का माहौल है।

पूजा से लौटते समय हुआ विवाद

परिजनों के अनुसार, बुधवार को चंदन अपने चचेरे भाई मुकेश यादव के साथ सोन पहरी पूजा के लिए गया था। पूजा के बाद जब दोनों लौट रहे थे, तो झुमरा डिपो चौक के पास उनकी दो अज्ञात स्कूटी सवार युवकों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

चंदन हुआ लापता, मोबाइल भी हुआ स्विच ऑफ

मुकेश यादव ने बताया कि झगड़े के दौरान वह किसी तरह मौके से भाग निकला, जबकि चंदन दूसरी दिशा में भाग गया। मुकेश ने जब बाद में उसे फोन किया, तो चंदन का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परिजनों ने देर रात तक उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

कुएं में दिखे चप्पल, मां ने की पहचान

गुरुवार सुबह परिजन फिर से घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने कुएं में तैरते हुए दो चप्पल देखे। मृतक की मां ने इन्हें पहचान लिया। तुरंत दारू थाना प्रभारी शफीक खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों की गवाही: रात में सुनाई दी थी झगड़े की आवाज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे झगड़े की आवाजें सुनाई दी थीं। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त युवक नशे की हालत में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

पुलिस जुटी जांच में, स्कूटी सवार युवकों की तलाश जारी

दारू पुलिस मामले को संदेहास्पद मानकर जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय जानकारी के आधार पर स्कूटी सवार युवकों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि यह दुर्घटना थी, आत्महत्या या साजिश के तहत हत्या।

मुख्य बिंदु:

  • पूजा से लौटते समय स्कूटी सवारों से झगड़ा
  • चंदन कुमार झगड़े के बाद हुआ लापता
  • गुरुवार सुबह कुएं में मिला शव
  • परिजनों ने चप्पल से की पहचान
  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक थे नशे में
  • पुलिस कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…