,

Gwalior Theft Case: ग्वालियर में बड़ी चोरी: FMCG एजेंसी के गोदाम से 15 लाख रुपये से अधिक नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी

Gwalior Theft Case

Report: Arvind Chouhan

Gwalior Theft Case ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एफएमसीजी कंपनी की एजेंसी के गोदाम में सेंध लगा दी। बदमाशों ने दुकान और गोदाम के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से 15 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह एजेंसी कारोबारी संजय बंसल की बताई जा रही है। देर रात दो चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटना का पता लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Gwalior Theft Case कारोबारी के घर और कार को भी बनाया निशाना

चोरों ने एजेंसी में चोरी करने के साथ-साथ कारोबारी के घर पर भी धावा बोला। आरोपियों ने उनकी कार में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना से व्यवसायी और उनके परिवार में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चोर वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम देकर फरार हुए हैं।

Gwalior Theft Case सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल चोरी की इस बड़ी वारदात ने शहर के व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read this: 111 Year Old Woman: 111 साल की उम्र में भी फिट और सक्रिय हैं वांग गाइयिंग, जानिए लंबी उम्र का उनका अनोखा राज

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही