,

Gwalior Police: कोहरे की रात, पुलिस की सख्ती; ग्वालियर में 292 बदमाश दबोचे, 319 गुंडों की हुई जांच

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gwalior Police

Gwalior Police: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच ग्वालियर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात शहर और देहात क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त चलाकर पुलिस ने 292 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि 319 गुंडों और हिस्ट्रीशीटरों को उनके घर पहुंचकर चेक किया गया।

Gwalior Police: घने कोहरे में 50 से ज्यादा टीमें मैदान में

रात 11 बजे से पुलिस की 50 से अधिक टीमें एक साथ शहर और देहात में निकलीं। उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना और आदतन अपराधियों पर नजर रखना रहा।

घर-घर पहुंचकर बदमाशों की जांच
पुलिस ने पुराने गुंडों और हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर दबिश दी। उनसे पूछताछ कर यह जानकारी ली गई कि कहीं वे किसी अपराध में शामिल तो नहीं हैं और उनका खर्च कैसे चल रहा है।

Gwalior Police

एसएसपी के निर्देश पर चला अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर यह विशेष गश्त कराई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिता डागर, अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर, जयराज कुबेर सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी बल के साथ मौजूद रहे।

Gwalior Police: एसएसपी के फील्ड में आते ही बढ़ी सख्ती

हालांकि गश्त रात 11 बजे शुरू हो गई थी, लेकिन रात 1 बजे एसएसपी के फील्ड में आते ही कार्रवाई में तेजी आ गई। अफसरों को निर्देश दिए गए कि कोई भी बदमाश नजर से न छूटे।

नकाबपोश वाहन चालकों पर विशेष नजर
कॉम्बिंग गश्त के दौरान फरार बदमाशों, वारंटियों, गुंडों, हिस्ट्रीशीटरों और जिला बदर आरोपियों के ठिकानों की जांच की गई। एटीएम, होटल, लॉज, धर्मशाला और ढाबों की भी तलाशी ली गई। मुंह बांधकर दोपहिया वाहन चलाने वालों की विशेष जांच की गई।

Gwalior Police: एक रात में 292 वारंटी गिरफ्तार
पुलिस ने 167 स्थायी वारंट और 125 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए। इसके साथ ही 167 गुंडों और 152 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया। नकाब पहनकर घूम रहे आधा दर्जन वाहन चालक भी पकड़े गए।

रिकॉर्ड अपडेट, कार्रवाई रहेगी जारी
कॉम्बिंग गश्त के दौरान बदमाशों के रिकॉर्ड अपडेट किए गए और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस