Gwalior: AI समिट में हंगामा, दो यूथ कांग्रेसियों को दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से हिरासत में लिया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior

Report by: Arvind, Edit by: Priyanshi Soni

Gwalior: दिल्ली में आयोजित AI समिट में शर्टलेस हंगामा करने के मामले में दो यूथ कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए नेताओं में पूर्व प्रदेश महासचिव जितेंद्र सिंह यादव और ग्वालियर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष राजा गुर्जर शामिल हैं।

Gwalior: दिल्ली पुलिस ने जताया संदेह

जितेंद्र सिंह यादव को सुबह उनके घर से हिरासत में लिया गया, जबकि राजा गुर्जर ने रात में झांसी रोड थाने में सरेंडर किया। दोनों नेताओं से दिल्ली पुलिस संदेह के आधार पर पूछताछ कर रही है।

Gwalior: परिवार ने उठाए सवाल

Gwalior

जितेंद्र सिंह यादव के पिता केशव सिंह यादव ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात ग्वालियर पुलिस ने एक बार और सुबह दिल्ली पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली। उनके साथ-साथ जितेंद्र की पत्नी का भी मोबाइल खंगाला गया। केशव सिंह यादव ने कहा, “बेटा कहां है हमें नहीं पता, सिर्फ इतना बताया गया कि वह एआई समिट में हंगामा करने वालों में शामिल है।”

Gwalior: कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे ने जतेंद्र की हिरासत पर सवाल उठाते हुए कहा, “जितेंद्र यूथ कांग्रेस का सक्रिय नेता है। उसकी गिरफ्तारी गैर कानूनी ढंग से की गई है। परिजन को नहीं पता कि दिल्ली में किस थाने की पुलिस ने उसे ले जाया है।”

Gwalior: पुलिस का रुख

दिल्ली पुलिस दोनों यूथ कांग्रेस नेताओं से गोपनीय स्थान पर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।

read also: MP: Top 10

ELECTION 2026: ‘कोई ताकत कमल खिलने से नहीं…,’ पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

ELECTION 2026: भोपाल/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी

Bhopal : एमपी ई-सेवा’ से डिजिटल गवर्नेंस को मिली रफ्तार, 1700 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर: सीएम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एमपी ई-सेवा पोर्टल' और इसके मोबाइल

Deputy Commissioner : जामताड़ा को मिला नया उपायुक्त, आलोक कुमार ने संभाला पदभार

Deputy Commissioner : जिले के 27वें उपायुक्त बने आलोक कुमार जामताड़ा/संवाददाता: रतन

Mandatory Protest : TET अनिवार्यता के विरोध में लामबंदी,शिक्षकों की ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’

Mandatory Protest : आंदोलन और कानूनी लड़ाई साथ-साथ ,पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता

Child Sexual Abuse: कोरिया में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Child Sexual Abuse: पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज, हालत सामान्य Child

Buxar Job Camp : 21 अप्रैल को रोजगार मेला, 400 पदों पर भर्ती का मौका

बक्सर: जिले के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने