,

ग्वालियर: पीतांबरा कॉलोनी में देर रात फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Arvind Chouhan

ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र स्थित पीतांबरा कॉलोनी में देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब एक युवक ने पुराने विवाद के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना मंगलवार रात करीब 1:40 बजे की है। बताया जा रहा है कि मुंह पर कपड़ा बाँधकर पहुंचे बदमाश ने राम अवतार सिकरवार के घर के बाहर लगातार तीन गोलियां चलाईं।

गोलियों की आवाज सुनते ही घर के लोग घबरा गए और किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

पीड़ित राम अवतार सिकरवार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हजीरा थाना प्रभारी अशोक सिंह तोमर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की जा रही है। फिलहाल फायरिंग के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में