,

गुरु गोविंद सिंह पार्क प्रशासन के नियंत्रण में, अवैध गतिविधियों पर सख्त रोक

Guru Gobind Singh Park under administration's control, strict ban on illegal activities

REPORT- RUPESH KUMAR DAS, BY- ISA AHMAD

शहर के हृदय स्थल में स्थित ऐतिहासिक गुरु गोविंद सिंह पार्क में प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्क को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया। हाल के दिनों में पार्क परिसर में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।

अवैध गतिविधियों की शिकायत पर प्रशासन की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, यह पार्क पूर्व में वीरेंद्र माली को पौधारोपण और देखरेख के लिए सौंपा गया था। लेकिन बीते कुछ समय से यहां गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना मिलने लगी। इस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति को 10 दिन पूर्व नोटिस जारी कर पार्क खाली करने का निर्देश दिया था। निर्धारित समयसीमा शनिवार दोपहर 1 बजे समाप्त होने के बाद भी जब पार्क का गेट अंदर से बंद पाया गया, तो प्रशासनिक दल ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की और परिसर को खाली कराया।

सिख समाज ने किया निर्णय का स्वागत

कार्रवाई के दौरान नगर प्रशासन, पुलिस अधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि — “गुरु गोविंद सिंह पार्क किसी निजी व्यक्ति की संपत्ति नहीं है, यह समाज की धरोहर है। इसका उपयोग समाज सेवा और जनहित के लिए होना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि इस पार्क को पुनः हराभरा और स्वच्छ बनाकर समाज के हित में विकसित किया जाएगा। इस दौरान मौजूद लोगों ने “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयकारों के साथ प्रशासनिक कार्रवाई का स्वागत किया।

पार्क को बनाया जाएगा स्वच्छ और जनहितकारी स्थल

प्रशासन ने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में पार्क को पूरी तरह साफ-सुथरा, सुंदर और सार्वजनिक उपयोग के लिए समर्पित किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निगरानी तंत्र भी लगाया जाएगा ताकि भविष्य में कोई अवैध गतिविधि न हो सके।

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Jabalpur Car Fire: लम्हेटा बायपास में चलती कार बनी आग का गोला, परिवार सुरक्षित

Jabalpur Car Fire जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित लम्हेटा बायपास पर

Pakistan Afghanistan Airstrikes: अफगानिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक दावा, 10 ठिकानों पर हमला

Pakistan Afghanistan Airstrikes: पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह अफगानिस्तान के भीतर 10 ठिकानों

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरेंं. 1. छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में नो UPI

Aaj ka Panchang: जानें आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Aaj ka Panchang: 24 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक