,

Sadanira Samagam Bhopal : सदानीरा समागम का भव्य समापन: लोकसंगीत, लोकनाट्य और नर्मदा की महिमा से सराबोर हुई अंतिम संध्या

- Advertisement -
Ad imageAd image

Sadanira Samagam Bhopal : भारत भवन में सात दिवसीय आयोजन का समापन, बघेली लोकगीतों, मांगणियार गायन और ‘नर्मदा हर कंकर शंकर’ नाटक ने बांधा समां

Sadanira Samagam Bhopal : मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित सात दिवसीय ‘सदानीरा समागम’ का समापन भारत भवन, भोपाल में सांस्कृतिक उल्लास और लोक परंपराओं के रंगों के बीच हुआ। समापन समारोह में लोकसंगीत, लोकनाट्य और जल संस्कृति की विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Sadanira Samagam Bhopal

Sadanira Samagam Bhopal : बघेली लोकगीतों से गूंजा भारत भवन

समापन समारोह की शुरुआत पूर्व रंग मंच पर सुप्रसिद्ध लोकगायिका शीला त्रिपाठी एवं उनके दल की प्रस्तुति से हुई। कलाकारों ने जल, नदी, प्रकृति और ग्रामीण जीवन पर आधारित बघेली लोकगीतों का सजीव मंचन किया। गीतों के माध्यम से लोकजीवन की संवेदनाओं और जल संरक्षण के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

Sadanira Samagam Bhopal : मांगणियार परंपरा ने बिखेरा लोकरस

अंतरंग सभागार में राजस्थान के जैसलमेर से आए भुंगर खान मंगणियार एवं उनके दल ने अपनी पारंपरिक मांगणियार गायन शैली से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुति में नदियों के सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक महत्व को लोकधुनों के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया। कमायचा, खड़ताल, ढोलक और हारमोनियम की सुरमयी संगत ने पूरे वातावरण को लोकरस से सराबोर कर दिया।

Sadanira Samagam Bhopal : ‘नर्मदा हर कंकर शंकर’ नाटक ने छोड़ी गहरी छाप

समापन दिवस की अंतिम प्रस्तुति बहिरंग मंच पर कुलवीर सिंह, मुंबई के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक “नर्मदा हर कंकर शंकर…” रही। नाटक में नर्मदा नदी के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और मानवीय स्वरूप को बेहद संवेदनशील तरीके से मंचित किया गया। नाटक की मुख्य पात्र रेवा एक ऐसी युवती है, जो नर्मदा तट स्थित आश्रम में रहकर आदिवासी समुदायों की शिक्षा, जनजागरूकता और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करती है। उसका जीवन नर्मदा की धारा की तरह शांत, समर्पित और निरंतर प्रवाहित दिखाई देता है।

Sadanira Samagam Bhopal : नर्मदा की पौराणिक कथा को किया जीवंत

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब विदेश से आया युवक सागर नर्मदा परिक्रमा के दौरान आश्रम पहुंचता है। प्रारंभ में वह आश्रम और रेवा के जीवन को गलत समझता है, लेकिन धीरे-धीरे नर्मदा की महिमा और सेवा भावना से प्रभावित हो जाता है। नाटक में लोकगायक के माध्यम से नर्मदा, सोनभद्र और जोहिला की पौराणिक कथा को भी जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया। अंत में रेवा स्वयं नर्मदा के स्वरूप में दिखाई देती है, जो त्याग, आध्यात्मिक चेतना और लोककल्याण का प्रतीक बनकर उभरती है।

Sadanira Samagam Bhopal : कलाकारों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के समापन पर वीर भारत न्यास की ओर से सभी कलाकारों को विशेष स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सात दिनों तक चले इस आयोजन ने जल संरक्षण, लोकसंस्कृति और भारतीय परंपराओं के महत्व को जनमानस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सदानीरा समागम ने यह संदेश दिया कि नदियां केवल जलधाराएं नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और जीवन की आधारशिला हैं, जिनका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Shubman Gill के पास इतिहास बदलने का मौका, श्रीलंका सीरीज में करना होगा बस इतना काम

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से

Chicken Church Indonesia: न मुर्गा, न आम चर्च… फिर क्यों मशहूर है ये अनोखी इमारत? सपने से शुरू हुई थी कहानी

Chicken Church Indonesia की रहस्यमयी कहानी Chicken Church Indonesia: इंडोनेशिया के सेंट्रल

Tractor Accident: कोहढा गांव मोड़ के पास रबीश से लदी ट्रैक्टर पलटी, चालक की दबकर मौत

Report: Neha gupta Tractor Accident भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Balochistan में पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक, 20 नागरिकों की मौत; दर्जनों घर तबाह

Balochistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना की ओर से

भारत पर 100% Tariff वाले अमेरिकी बिल के समर्थन में बोरिस जॉनसन, बोले- रूस पर पड़ेगा दबाव

100% Tariff: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस से तेल

International Youth Day पर PM Modi का युवाओं को संदेश, संस्कृत सुभाषित के जरिए बताए सफलता और सम्मान के गुण

International Youth Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर

Parliament Monsoon सत्र के आखिरी 2 दिन में हंगामा तेज, JPC के पास भेजा जा सकता है FCRA बिल

Parliament Monsoon: मानसून सत्र के अब केवल दो कार्यदिवस बाकी हैं। बुधवार

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. पन्ना की खदान में