,

Shri Ramanuj Sanskrit Campus Rewa : श्रीरामानुज संस्कृत परिसर रीवा में नए शैक्षणिक सत्र से सभी पाठ्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित किया जाए: डिप्टी सीएम

- Advertisement -
Ad imageAd image
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बड़ा निर्देश, रीवा संस्कृत परिसर होगा मजबूत

Shri Ramanuj Sanskrit Campus Rewa : पद सृजन एवं समयबद्ध भर्ती के निर्देश

Shri Ramanuj Sanskrit Campus Rewa : भोपाल, 27 जुलाई 2026, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के श्रीरामानुज संस्कृत परिसर, लक्ष्मण बाग, रीवा के सुदृढ़ीकरण एवं संस्थागत विकास संबंधी प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए परिसर में आवश्यक शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों के सृजन का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने तथा समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र से परिसर में प्रस्तावित सभी पाठ्यक्रमों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए।

Shri Ramanuj Sanskrit Campus Rewa : उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं अकादमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक मानव संसाधन समय पर उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मानकों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप सभी आवश्यक पदों के सृजन एवं शीघ्र भर्ती की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलगुरु, कुलसचिव एवं विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ बैठक कर इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

Shri Ramanuj Sanskrit Campus Rewa : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि श्रीरामानुज संस्कृत परिसर संस्कृत, वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन तथा भारतीय ज्ञान परम्परा के अध्ययन, अध्यापन और शोध का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। परिसर में वेद, वेदान्त, व्याकरण, साहित्य, ज्योतिष, योग, धर्मशास्त्र, वास्तुशास्त्र, संगीत, भारतीय ज्ञान परम्परा सहित विभिन्न विषयों के विभागों को सुदृढ़ कर उच्च गुणवत्ता वाला शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन, आयुक्त उच्च शिक्षा श्री प्रबल सिपाहा उपस्थित थे।

ये भी जानिए : Jantar Mantar gen z Student : आंदोलन में गाली गलौच, अपशब्दों की बाढ़, रील्स जनरेशन के संस्कारों पर छिड़ी नई बहस

Gold Silver Price Today: सोना ₹984 उछला, चांदी ₹117 महंगी, जानें आज के नए रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और

‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में रचा इतिहास

Laughter Chefs 3: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट'

Netanyahu UN Visit: ‘मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा’… ममदानी की चेतावनी पर नेतन्याहू का पलटवार

Netanyahu UN Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, प्रदर्शनकारियों ने UN और OIC से मांगी मदद

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों ने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कांकेर में मलेरिया का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 6 जिलों

Lucknow news: एसजीपीजीआई ने रचा इतिहास, 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी

Report: Vandna Rawat Lucknow news:लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI)