,

Farmer Welfare Scheme MP : किसान कल्याण वर्ष’ का बड़ा अभियान, ‘बलराम कृषि महोत्सव’ के प्रदेशव्यापी आयोजन

- Advertisement -
Ad imageAd image
बलराम कृषि महोत्सव: MP में किसानों के लिए आधुनिक खेती का बड़ा अभियान

Farmer Welfare Scheme MP : किसानों की समृद्धि, आधुनिक खेती और आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा अभियान है। ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के तहत प्रदेशभर में आयोजित हो रहे ‘बलराम कृषि महोत्सव’। जहां किसानों को नई तकनीक, आधुनिक कृषि उपकरण, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर मिल रही है। सरकार का दावा है कि यह महोत्सव खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस महोत्सव का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण, मूल्य संवर्धन और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।

Farmer Welfare Scheme MP : ‘किसान कल्याण’ का उत्सव, ‘बलराम कृषि महोत्सव’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि सरकार खेत से कारखाने और कारखाने से बाजार तक संपूर्ण कृषि अर्थव्यवस्था विकसित करने के संकल्प के साथ काम कर रही है। प्रदेशभर में 15 जुलाई से 13 नवंबर तक विभिन्न जिलों में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को सौगात दी। उन्होंने कहा कि सीमा पर जवान और खेत में किसान दोनों का सम्मान सर्वोपरि है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार के मन में किसानों के प्रति जो सम्मान है उसकी तुलना नहीं की जा सकती है।

Farmer Welfare Scheme MP : अन्नदाता की आय बढ़ाना सरकार का संकल्प, किसानों का सम्मान, खेती-किसानी को नई दिशा

किसान अपनी मेहनत और पसीने से पूरी ताकत के साथ भूखों को अन्न देकर सबका मन प्रसन्न करता है। ये हमारी कृषि परंपरा है, कृषि के बल पर हम मानवता की धारा पूरे विश्व में फैला रहे हैं। हमारी परंपरा वासुदेव कुंटुंबकम की है, भगवान बलराम अपने किसान के कृषि कार्य के पहले देवता है, जो अपनी बल और युक्ति से दुनिया से भूख मिटाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मानव और सनातन संस्कृति जियो और जीने दो का मूल मंत्र सिखाती है। जिसको लेकर हम प्रदेश की बेहतरी के लिये आगे बढ़ रहे हैं।

Farmer Welfare Scheme MP : कृषि यंत्रीकरण और वैल्यू एडिशन पर फोकस, खेत से कारखाने और बाजार तक नई रणनीति

इसी क्रम में पूरा वर्ष कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। किसान की आमदनी दोगुनी करने और उसकी जिंदगी बेहतर करने के लिये हम संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। 2023 से हमने 65 लाख हेक्टेयर रकबा हमने बढ़ाया है। ये हमारी संकल्प शक्ति है कि आज किसान संपन्नता के साथ अपना जीवन यापन कर रहा है। प्रदेश नदियों का मायका कहलाने लगा है।

ऐसे में आज पूरा निमाड़ संपन्नता और बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाकर आय बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया है।

Farmer Welfare Scheme MP : ‘किसान कल्याण वर्ष’ का बड़ा अभियान

• ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा वर्ष-2026
• प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित हो रहा ‘बलराम कृषि महोत्सव’।
• किसान कल्याण वर्ष के रूप में समर्पित, बलराम कृषि महोत्सव।
• 15 जुलाई से 13 नवंबर तक हो रहे प्रदेशव्यापी आयोजन।
• कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और प्रगतिशील किसानों से सीधा संवाद।
• किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाकर आय बढ़ाने का आह्वान

• किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील।
• किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण की दी जा रही जानकारी।
• किसानों को एक ही स्थान पर दी जा रही विभिन्न योजनाओं और तकनीकों की जानकारी।
• प्राकृतिक एवं जैविक खेती, ड्रोन तकनीक, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण पर विशेष जोर।
• डेयरी, मत्स्य पालन और फूड प्रोसेसिंग को कृषि आय बढ़ाने के अतिरिक्त स्रोत के रूप में बढ़ावा।

• उत्कृष्ट किसानों, नवाचार करने वाले कृषकों और कृषि क्षेत्र में योगदान देने वालों का सम्मान।
• पर्याप्त बिजली, सिंचाई सुविधाएं और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस।
• प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पादन को बढ़ावा देना, कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ बनाना लक्ष्य।

ये भी जानिए : Balram Krishi Mahotsav 2026 : खिले किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

Gold Silver Price Today: सोना ₹984 उछला, चांदी ₹117 महंगी, जानें आज के नए रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और

‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में रचा इतिहास

Laughter Chefs 3: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट'

Netanyahu UN Visit: ‘मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा’… ममदानी की चेतावनी पर नेतन्याहू का पलटवार

Netanyahu UN Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, प्रदर्शनकारियों ने UN और OIC से मांगी मदद

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों ने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कांकेर में मलेरिया का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 6 जिलों

Lucknow news: एसजीपीजीआई ने रचा इतिहास, 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी

Report: Vandna Rawat Lucknow news:लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI)