Operation Muskaan: भोजपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: 90 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी, एसपी मिस्टर राज ने सौंपे ₹18 लाख के खोए हुए मोबाइल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Operation Muskaan:

Report: Neha gupta

Operation Muskaan: भोजपुर जिला पुलिस की विशेष मुहिम ‘ऑपरेशन मुस्कान’ (Operation Muskaan) के तहत सोमवार को दर्जनों परिवारों के चेहरे खिल उठे। पुलिस अधीक्षक (SP) मिस्टर राज के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों से गुम या चोरी हुए कुल 90 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित बाजार कीमत 18 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान एसपी ने इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों (मालिकों) को सुपुर्द किया।

Operation Muskaan: DIU और विशेष टीम के वैज्ञानिक अनुसंधान से मिली सफलता

पुलिस के अनुसार, जिले के अलग-अलग थानों में मोबाइल खोने या गिरने के संबंध में दर्ज कराई गई सनहा (Missing Diary) के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई थी। इसके लिए जिला सूचना इकाई (DIU) और तकनीकी सेल के समन्वय से एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने आधुनिक सर्विलांस और वैज्ञानिक अनुसंधान (Scientific Investigation) का उपयोग करते हुए न केवल खोए हुए मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद किया, बल्कि मोबाइल चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की धरपकड़ के लिए भी लगातार छापेमारी की।

Operation Muskaan: साल 2026 में अब तक 148 मोबाइल बरामद, कीमत ₹30 लाख पार

भोजपुर पुलिस की इस मुहिम का असर आंकड़ों में भी साफ नजर आ रहा है। एसपी मिस्टर राज ने आधिकारिक जानकारी (बाइट) देते हुए बताया कि चालू वर्ष 2026 में अब तक जिला पुलिस कुल 148 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर चुकी है। इन सभी फोनों की कुल अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से ज्यादा है। सबसे खास बात यह है कि कागजी प्रक्रिया और वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद इन सभी मोबाइलों को सुरक्षित रूप से उनके असली धारकों को वापस सौंप दिया गया है, जिससे आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Read this: ERV Vehicles : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई 312 ईआरवी वाहनों को हरी झंडी, हरियाणा पुलिस का रिस्पांस टाइम देश में सबसे बेहतर

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय

Katihar Custody Death: कटिहार में पुलिस हिरासत के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा और सड़क जाम

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar Custody Death कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के

Shahrukh Gangster Arrested: 15 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहरुख पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shahrukh Gangster Arrested फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र