प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
MP AI Education : मध्यप्रदेश सरकार युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है। अब प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वशासी महाविद्यालयों सहित कुल 68 सरकारी महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फिनटेक विद AI के सर्टिफिकेट कोर्स की नि:शुल्क पढ़ाई कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल से लैस करना है, जिससे वे तेजी से बदलती डिजिटल अर्थव्यवस्था और रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो सकें।
MP AI Education : उच्च शिक्षा में सरकार का नवाचार, AI ट्रेनिंग से युवाओं को मिलेगा रोजगार
इन कोर्सों के माध्यम से छात्र-छात्राएं AI, डेटा आधारित निर्णय, डिजिटल फाइनेंस और उभरती तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करेंगे। सरकार का मानना है कि उच्च शिक्षा संस्थानों में ऐसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू होने से प्रदेश के युवाओं को देश और दुनिया में बेहतर करियर के अवसर मिलेंगे। यह पहल मध्यप्रदेश को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग की विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिनटेक जैसे उभरते क्षेत्रों में दक्ष बनाने की बड़ी पहल है।
MP AI Education : सरकारी कॉलेजों में AI की मुफ्त पढ़ाई, युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाएगी तकनीक
शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वशासी महाविद्यालयों सहित कुल 68 सरकारी कॉलेजों में AI और FinTech with AI के सर्टिफिकेट कोर्स नि:शुल्क शुरू किए जाएंगे। विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराना पाठ्यक्रम का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि IIT दिल्ली के सहयोग से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे वे नई तकनीकों का प्रभावी उपयोग करते हुए नवाचार और डिजिटल युग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे। इस कोर्स से विद्यार्थियों को बैंकिंग, फिनटेक कंपनियों, आईटी क्षेत्र, स्टार्ट-अप और डिजिटल वित्तीय सेवाओं में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
MP AI Education : एमपी के 68 सरकारी कॉलेजों में AI की मुफ्त पढ़ाई
• 68 सरकारी महाविद्यालयों में शुरू होंगे AI आधारित सर्टिफिकेट कोर्स।
• 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वशासी महाविद्यालय शामिल।
• विद्यार्थियों को AI और FinTech with AI की नि:शुल्क पढ़ाई।
• शैक्षणिक सत्र 2026-27 से होगा पाठ्यक्रम का संचालन।
• उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार किए गए कौशल आधारित कोर्स।
• डिजिटल अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों के लिए विद्यार्थी होंगे तैयार।
• तकनीकी दक्षता बढ़ाने और युवाओं की रोजगार क्षमता मजबूत करने की दिशा में पहल।
• विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराना पाठ्यक्रम का उद्देश्य।
• उच्च शिक्षा विभाग शुरू कराएगा AI एवं फिनटेक विथ AI के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स।
• उद्योग की मांग के अनुरूप युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़ना उद्देश्य।
• विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
• महाविद्यालयों में संचालित ये सर्टिफिकेट कोर्स विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क होगा।
• प्रथम चरण में प्रशिक्षण का लक्ष्य 1000 विद्यार्थियों का था, जिसे बढ़ाकर दोगुना किया।
• उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना।
• FinTech with AI- धोखाधड़ी का पता लगाना, तेज लोन मंजूरी, व्यक्तिगत वित्तीय सलाह देना।
• तकनीक वित्तीय डेटा को समझकर कामकाज को तेज और सुरक्षित बनाती है।



