,

Yogi Cabinet: योगी कैबिनेट की बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, लखनऊ-हरदोई में बनेगा 1000 एकड़ का टेक्सटाइल पार्क

Yogi Cabinet

Report: Vandna Rawat

Yogi Cabinet लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। माध्यमिक एवं संस्कृत विद्यालयों के कर्मचारियों के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और उनके आश्रितों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

प्रयागराज में 845 आवास और कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा हॉस्टल

Yogi Cabinet कैबिनेट ने प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए 845 आवास बनाने के प्रस्ताव को वित्तीय मंजूरी दी है। इसके अलावा प्रयागराज में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इन फैसलों का उद्देश्य संबंधित वर्गों के लिए आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

साइबर सुरक्षा केंद्र और रोबोटिक्स पार्क की स्थापना को मंजूरी

Yogi Cabinet बैठक में साइबर सुरक्षा ऑपरेशन सेंटर की स्थापना के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। वहीं, लखनऊ-हरदोई क्षेत्र में 1000 एकड़ भूमि पर टेक्सटाइल पार्क विकसित करने की योजना को आगे बढ़ाते हुए मास्टर डेवलपर के चयन का प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ ही PRAGATI रोबोटिक्स पार्क की स्थापना को भी मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं से तकनीकी विकास और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा।

Read this: फ्री में कहां देखें IND VS NZ का मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. नौकरी के लिए रूस गया…

MP: Top 10

MP: 1. एमपी बीजेपी का नया प्रयोग, हर सांसद को मिलेगी एक…