Ujjain Rape Case उज्जैन में महिला को मजदूरी के पैसे देने का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मोटरसाइकिल से आए दो युवक महिला को क्षिप्रा ब्रिज के पास से अपने साथ ले गए और रत्नाखेड़ी स्थित एक घर में उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी महिला को रत्नाखेड़ी में मसान के पास छोड़कर फरार हो गए।
चौकीदार ने महिला को थाने पहुंचाया
Ujjain Rape Case पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि दोनों युवक उसे मजदूरी के पैसे देने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद रत्नाखेड़ी स्थित एक आरोपी के घर पर उसके साथ मारपीट और जबरदस्ती करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी उसे मसान के पास छोड़कर चले गए। बाद में वहां मौजूद चौकीदार ने महिला को चिंतामण गणेश थाने पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
चिंतामण गणेश पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ujjain Rape Case मामले की गंभीरता को देखते हुए चिंतामण गणेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रत्नाखेड़ी निवासी राकेश पिता तोलाराम और उज्जैन निवासी दिलीप शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
महिला को कथित तौर पर झांसा देकर ले जाने, मारपीट और दुष्कर्म के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। मामले में आगे की स्थिति न्यायिक प्रक्रिया और जांच के निष्कर्षों के बाद स्पष्ट होगी।


