,

Morena में स्कूली वाहनों पर मजिस्ट्रेट चेकिंग का शिकंजा, 40 से ज्यादा वाहन जांचे; 50 हजार से अधिक जुर्माना

Morena School Vehicle Checking Bus

संवाददाता: प्रताप सिंह बघेल

Morena : मध्य प्रदेश के मुरैना में स्कूली वाहनों में नियमों की अनदेखी और सुरक्षा मानकों में लापरवाही के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान 40 से अधिक स्कूली बसों और अन्य वाहनों की जांच की गई। इस दौरान अलग-अलग कमियां मिलने पर 50 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

Morena सुबह 7 बजे वैरियर चौराहे पर शुरू हुई चेकिंग

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे सीजेएम एके सिंह के नेतृत्व में मुरैना के वैरियर चौराहे पर मजिस्ट्रेट चेकिंग पॉइंट लगाया गया। यहां से गुजरने वाले स्कूली वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों और निर्धारित सुरक्षा मानकों की जांच की गई। अभियान के दौरान 40 से अधिक वाहनों की जांच की गई।

Morena : वाहनों के रंग, फिटनेस और सवारी क्षमता की पड़ताल

चेकिंग के दौरान स्कूली वाहनों के निर्धारित रंग, क्षमता के अनुरूप बच्चों को बैठाने और फिटनेस सहित जरूरी मानकों की जांच की गई। निरीक्षण में अलग-अलग तरह की कमियां सामने आने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 50 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

Morena : पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई

मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान सीएसपी कविंद्र सिंह चौहान, ट्रैफिक थाना प्रभारी संतोष भदौरिया और सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। जांच में पकड़े गए वाहनों को रेस्ट हाउस परिसर में रखवाया जा रहा था। खबर लिखे जाने तक चेकिंग अभियान जारी था।

Morena : बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त

स्कूली वाहनों की जांच का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और परिवहन नियमों का पालन कराना है। वाहन की फिटनेस, निर्धारित सवारी क्षमता और अन्य सुरक्षा मानकों में लापरवाही बच्चों की सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकती है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से स्कूली वाहन संचालकों को नियमों का पालन करने का संदेश मिला है। अब देखना होगा कि इस तरह की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहती है या नहीं।

Read More : Gwalior Illegal Liquor Action: ग्वालियर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज; 1.70 लाख की मदिरा जब्त

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. नौकरी के लिए रूस गया…

MP: Top 10

MP: 1. एमपी बीजेपी का नया प्रयोग, हर सांसद को मिलेगी एक…