Fertilizer Supply: खाद-बीज आपूर्ति पर सरकार सतर्क, किसानों को नहीं होगी किसी तरह की कमी: मुख्यमंत्री साय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Fertilizer Supply

Fertilizer Supply: पश्चिम एशिया के हालात पर सरकार की नजर, कृषि सीजन के लिए तैयारियां तेज

Fertilizer Supply: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए राज्य सरकार खाद और बीज की आपूर्ति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सरकार का प्रयास है कि आगामी कृषि सीजन में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सप्लाई चेन को सुचारु बनाए रखने और समय पर वितरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Fertilizer Supply: डीएपी की हल्की कमी की आशंका, वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग की अपील

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि डीएपी खाद की हल्की कमी की संभावना जताई जा रही है, लेकिन किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने इसके विकल्प के रूप में एनपीके, एसएसपी, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे उर्वरकों की पर्याप्त व्यवस्था की है।

read also: Cabinet Decision : स्वामित्व योजना को मंजूरी,वर्षों से काबिज संपत्ति स्वामियों को मोहन सरकार का बड़ा तोहफा

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी, ताकि खेती-किसानी का कार्य बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

Horoscope 12 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: कल का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा