Diesel Theft Case: एसईसीएल गेवरा खदान डीजल चोरी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो स्कॉर्पियो वाहन जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Diesel Theft Case

Diesel Theft Case: 6 हजार लीटर डीजल चोरी मामले में पुलिस की बड़ी सफलता

Diesel Theft Case: कोरबा जिले की एसईसीएल गेवरा खदान से 6 हजार लीटर डीजल चोरी के मामले में दीपका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी नवीन कश्यप सहित उसके गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार नवीन कश्यप जिला बदर अपराधी है और लंबे समय से फरार चल रहा था।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने जांजगीर-चांपा क्षेत्र में घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी संगठित तरीके से डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और मामले की जांच के दौरान उनके खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

Diesel Theft Case: दो मामलों में दर्ज था अपराध, दो स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त

Diesel Theft Case: दीपका थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ डीजल चोरी से जुड़े दो अलग-अलग मामले दर्ज थे। इन मामलों में अब तक कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी नवीन कश्यप की गिरफ्तारी के बाद पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच भी की जा रही है।

READ ALSO: Yogi Adityanath Cow Statement : गाय हमारी माता है, पशु नहीं – सीएम योगी ,राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाले मौलानाओं पर बरसे योगी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किए हैं, जिनका उपयोग कथित तौर पर चोरी की वारदातों में किया जाता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में खनन क्षेत्रों से हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Horoscope 12 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: कल का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा