By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > स्वदेश एजेंडा > Yogi Adityanath Cow Statement : गाय हमारी माता है, पशु नहीं – सीएम योगी ,राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाले मौलानाओं पर बरसे योगी
स्वदेश एजेंडा

Yogi Adityanath Cow Statement : गाय हमारी माता है, पशु नहीं – सीएम योगी ,राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाले मौलानाओं पर बरसे योगी

Rakhi Verma Executive Editor
Last updated: June 2, 2026 8:26 pm
By Rakhi Verma Executive Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Rakhi Verma Executive Editor

Yogi Adityanath Cow Statement : गौमाता पर सियासत कहां तक जायज ?गाजियाबाद मामले में संज्ञान,आरोपी के एनकाउंटर से इंतकाम

Yogi Adityanath Cow Statement : गाय पर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है, बिजनौर में आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाने वाले मौलानाओं पर तीखा हमला बोला… उन्होंने कहा कि गाय हिंदुओं के लिए माता है, उसे किसी घोषणा की जरूरत नहीं है… मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ मौलाना लगातार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कर रहे हैं… ऐसे लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि गाय हमारे लिए पशु नहीं है. गाय हमारी माता है… यह संबंध आस्था, संस्कार और श्रद्धा से जुड़ा होता है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग गाय को केवल पशु के रूप में देखते हैं, उनकी सोच पर सवाल खड़े होते हैं…. अब एक सवाल है कि गाय हमारी माता है तो उसे काटा नहीं जाना चाहिए और इसी की पैरवी कई मौलानाओं ने की भी थी लेकिन जब गौमाता, अपने आप में पूरा शब्द है तो उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कहाँ तक जायज है ?

Yogi Adityanath Cow Statement

Yogi Adityanath Cow Statement : हिंदू समाज में गाय का स्थान हमेशा पूजनीय रहा है और उसे माता का दर्जा प्राप्त है. सीएम योगी ने कहा उत्तर प्रदेश में गौहत्या को लेकर सख्त कानून लागू हैं और जो लोग इसमें शामिल होते हैं, उन्हें उसके परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं…योगी ने ये भी कहा कि गंगा और गाय दोनों भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं… समाज को अपने सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहना चाहिए| सीएम योगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर होने वाले अत्याचारों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या हुई, लेकिन इस पर कई मौलाना और धार्मिक नेता चुप रहे. उन्होंने कहा कि वहां हिंदुओं की आबादी लगातार कम होती गई, लेकिन इसके खिलाफ कहीं से भी प्रभावी आवाज नहीं उठाई गई…. योगी के तीखे तेवर के बाद प्रतिक्रियाओं ने भी खूब जोर पकड़ा |

Yogi Adityanath Cow Statement : सीएम योगी ने गाजियाबाद की भी घटना का जिक्र किया | उन्होंने कहा कि दोस्ती की आड़ में होने वाली धोखाधड़ी या छल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…दरअसल गाजियाबाद के खोड़ा के नवनीत विहार में रहने वाले 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. ईद के दिन हुए चाकू हमले से शुरू हुई यह कहानी अब मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर, कई गिरफ्तारियों, प्रशासनिक कार्रवाई और पूरे क्षेत्र में चल रहे विशेष अभियान तक पहुंच चुकी है… असद पर 50 हजार का इनाम घोषित था..पूरे ट्रांस हिंडन क्षेत्र में उसकी तलाश की जा रही थी. 30 और 31 मई की रात पुलिस को सूचना मिली कि असद अपने एक साथी से मिलने और आर्थिक मदद लेने के बाद शहर से फरार हो जाने के लिए आने वाला है. जिस पर खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की….और रोकने के प्रयास के दौरान असद ने फायरिंग शुरू कर दी….जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया….उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया…. मामले में पुलिस ने नवाब, फरहान और आतिफ को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी सारिक मेवाती अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है

READ MORE : Jeera Water Benefits : क्या रोजाना जीरा पानी पीने से पाचन की समस्याएं दूर होती हैं? जानिए इसके फायदे और सावधानिय

TAGGED:Bangladesh HindusCow ProtectionCow StatementGau MataGhaziabad CaseHindi NewsHindu Culturenewspolitical newsTODAY NEWSuttar pradesh newsगाजियाबाद मामलागाय पर बयानगौ संरक्षणगौमाताबांग्लादेश हिंदूयूपी मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथराजनीतिहिंदू संस्कृति
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Rakhi Verma Executive Editor
Follow:
राखी वर्मा एक प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार और स्वदेश न्यूज़ की कार्यकारी संपादक हैं, जिन्हें मीडिया जगत में 23 वर्षों से अधिक का उल्लेखनीय अनुभव है, और वे राजनीतिक और रक्षा संबंधी बहसों पर अपनी मजबूत पकड़ के लिए जानी जाती हैं। स्क्रीन पर उनकी प्रभावशाली उपस्थिति को व्यापक रूप से सराहा जाता है। पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

22 जुलाई 2026 का रोजगार राशिफल: नौकरी, करियर और बिजनेस में किस राशि की चमकेगी किस्मत?
Pin Postधर्म-संस्कृति

Career Horoscope 22 July 2026 : राशिफल, करियर, नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ किसे मिलेगा?

By Swadesh News
मध्यप्रदेश में UCC विधेयक विधानसभा से पारित, CM मोहन यादव बोले- अब सबके लिए होगा समान कानून
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill Passed : UCC विधेयक विधानसभा से पारित, CM मोहन बोले,अब सबके लिए होगा समान कानून

By Swadesh News
संसद में हंगामा जारी, NEET पेपर लीक पर PM मोदी बोले- 'यह घोर पाप, दोषियों को नहीं बख्शेंगे'
Pin Postस्वदेश एजेंडा

PM Modi on NEET : संसद में पक्ष-विपक्ष में टकराव, मुद्दों पर नहीं हो रही सार्थक बात

By Rakhi Verma Executive Editor
मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक 2026 पास, CM मोहन यादव बोले- अब सबके लिए एक समान कानून
Pin Postअग्निपथमध्य प्रदेश

UCC Bill Passed : सबको कानून एक समान, हिंदू हो या मुसलमान

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?