,

Betul news: तेज रफ्तार का कहर, चिखलार के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

Betul news: बैतूल जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार सड़क हादसे का कारण बनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिखलार के समीप मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान मुकेश पिता गुलाब वरवड़े उम्र लगभग ३० वर्ष तथा मुकेश पिता पतंग चौकिकर उम्र लगभग ३२ वर्ष, दोनों निवासी लोहिया वार्ड, बैतूल के रूप में हुई है। हादसे में घायल युवक रवि कुमार इवने को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय बैतूल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की ११२ टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों की सहायता से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

देर रात दोनों शवों को जिला अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए।हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आमजन से सड़क पर सतर्कता बरतने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की