Sugam Transport Service : इंदौर शहर एवं उपनगरीय क्षेत्रों के लिये दौड़ेंगी बसें ,सुगम परिवहन की दिशा में प्रदेश के बढ़ते कदम
Sugam Transport Service : किसी भी देश या प्रदेश के विकास के लिये मूलभूत जरूरतों के साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर, सुगम यातायात और बेहतर कनेक्टिविटी बड़ी प्राथमिकता होती है। जिससे न केवल लोगों को सुविधाएं मिलती हैं बल्कि अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार मिलती है। मध्यप्रदेश सरकार ने इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिये परिवहन सेवा की शुरूआत करने का बड़ा निर्णय लिया है। जिसकी शुरुआत एक महीने बाद याने एक जुलाई से होने जा रही है।ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार की ई-परिवहन सेवा शहरों में और मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरेगी। इस योजना के माध्यम से गांवों में परिवहन सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। योजना का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को सुगम एवं सुलभ परिवहन सेवाओं से जोड़ना है।
Sugam Transport Service : इससे किसानों, छोटे व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। बेहतर परिवहन व्यवस्था के कारण कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाना आसान होगा, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मानना है कि मजबूत परिवहन नेटवर्क ग्रामीण विकास की आधारशिला है। सीएम सुगम परिवहन सेवा न केवल गांवों की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में निवेश और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी आसान होगी। ऐसे में यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और समग्र विकास को गति प्रदान करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
Sugam Transport Service : योजना को दो चरणों में लागू किया जाएगा और इसके लिए प्रदेश को सात परिवहन क्षेत्रों इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर और रीवा में विभाजित किया गया है। बसों के संचालन की निगरानी के लिए आधुनिक एवं इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इससे यात्रियों को बेहतर सेवा के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता मिलेगी। सरकार का मानना है कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से गांवों और कस्बों की शहरों तक पहुंच आसान होगी, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक लोगों की पहुंच बेहतर होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर शुरू की जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

