,

ग्रैमी अवॉर्ड: आयोजकों से हुई चूक, तबला वादक ज़ाकिर हुसैन का नाम मेमोरियल खंड से हटा…

- Advertisement -
Ad imageAd image
Grammy Award: Organizers made a mistake, name of tabla player Zakir Hussain removed from the memorial section...
Zakir Hussain Wins Three ...

Grammy Award: ग्रैमी अवॉर्ड हर साल की तरह इस बार भी सुर्खियां बटोर रहा है। कहीं सिंगर की ड्रेस को लेकर चर्चा हो रही है तो कहीं ज़ाकिर हुसैन के सम्मान में कमी पर ऐतराज़ जताया जा रहा है। बता दे कि, आयोजकों की चूक की वजह से भारतीय तबला वादक और चार बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता जाकिर हुसैन को 67वें ग्रैमी पुरस्कार समारोह के ‘इन मेमोरियम’ खंड में शामिल नहीं किया गया। इस मामले पर भारतीय प्रशंसकों ने काफी नाराजगी जताई। ‘रिकॉर्डिंग अकेडमी’ की तरफ से आयोजित सबसे बड़े संगीत पुरस्कार समारोह का 67वां संस्करण रविवार को लॉस एंजिलिस के ‘क्रिप्टोडॉटकॉम एरेना’ में आयोजित किया गया।

When ustad won 3 Grammy awards in one night

हर साल याद किए जाते हैं गुजरे लोग
ग्रैमी हर साल अपने ‘इन मेमोरियम’ ‘मोंटाज’ (एक प्रकार का छोटा वीडियो) के जरिए उन दिग्गजों को श्रद्धांजलि देता है, जिनका निधन पिछले साल हुआ। हुसैन पिछले साल ‘ग्रैमी अवार्ड’ में तीन ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले भारत के पहले संगीतकार बने थे। उनका 15 दिसंबर को सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में फेफड़े संबंधी समस्या “इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस” से पैदा हुई जटिलताओं की वजह से निधन हो गया था। वह 73 साल के थे। 

सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछे सवाल
सोशल मीडिया ‘यूजर’ ने ‘इन मेमोरियम’ में हुसैन को नहीं दिखाए जाने पर नाराजगी जताते हुए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर ‘रिकॉर्डिंग अकेडमी’ को टैग करते हुए इस चूक के बारे में पोस्ट लिखे। एक यूजर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “ग्रैमी शोक संदेश में जाकिर हुसैन का उल्लेख क्यों नहीं किया गया, वह पिछले साल के ग्रैमी विजेता थे। एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बड़ी चूक। मैंने ‘रिकॉर्डिंग अकेडमी’ को ‘इन मेमोरियम’ खंड में जाकिर हुसैन का उल्लेख करते नहीं देखा।” एक दूसरी पोस्ट में लिखा था, “हाल में दुनिया को अलविदा कहने वाले कलाकारों को ग्रैमी की श्रद्धांजलि देने वाले वीडियो में चार बार के विजेता एवं कई बार इस पुरस्कार के लिए नामांकित जाकिर हुसैन को नहीं दिखाया जाना शर्मनाक है। वास्तव में शर्मनाक।”

इन लोगों को किया गया याद
कार्यक्रम के दौरान, ग्रैमी ने लियाम पेन, क्रिस क्रिस्टोफरसन, सिसी ह्यूस्टन, टीटो जैक्सन, जो चेम्बर्स, जैक जोन्स, मैरी मार्टिन, मैरिएन फेथफुल, सेजी ओजावा और एला जेनकिंस जैसे संगीतकारों को सम्मानित किया। बैंड ‘कोल्डप्ले’ के वैश्विक दौरे ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स’ के भारत दौरे से लौटे गायक क्रिस मार्टिन ने गिटारवादक ग्रेस बोवर्स के साथ ‘इन मेमोरियम ट्रिब्यूट’ पेश किया। हास्य कलाकार ट्रेवर नोआ ने लगातार पांचवें साल ग्रैमी की मेजबानी की।

Manish Malhotra congratulates Ustad ...

मप्र-छग की 10 बड़ी खबरें (06 मार्च 2025): मिराज क्रैश से नक्सली हमला तक

आज की टॉप 10 खबरें – मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़[18 March 2025]

22 मार्च 2025 राशिफल: ग्रहों की चाल से जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रखना होगा सावधानी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की